भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आंध्रप्रदेश पहुंचे।आंध्र प्रदेश के वेंकटचलम में स्वर्ण भारत ट्रस्ट की बीसवीं वर्षगांठ को उन्होंने संबोधित भी किया। इस दौरान गृहमंत्री ने कहा कि ज्यादातर जो दल सत्ता में होते हैं उनकी सिफारिशों से पद्मश्री पुरस्कार दिए जाते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम सेलोगों का आवेदन कराया। और जिन्होंने जमीन पर काम किया उन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने पद्म पुरस्कारों को पहले भी देखा है और अब भी देखा…. मैंने पद्म पुरस्कारों की पुरानी लिस्ट भी देखी है, अधिकतर जो दल सत्ता में होते थे उन्हीं की सिफारिशों से यह पुरस्कार दिए जाते थे।
Blessed to have offered prayers at the Sri Venkateswara Swamy Temple in Tirumala, Andhra Pradesh. May Lord Venkateswara bless everyone with peace and prosperity. pic.twitter.com/JFp7Ty3AIy
— Amit Shah (@AmitShah) November 13, 2021
एक गरीब किसान का बेटा बना भारत का उपराष्ट्रपति : गृहमंत्री
भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की प्रशंसा करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक गरीब किसान परिवार में जन्म लेकर भारत का उपराष्ट्रपति बनना, भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना, अनेक विभागों में मंत्री बनना और हर जगह अपना योगदान देना किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी बात होती है। वेंकैया नायडू जी को जो भी भूमिका दी गई उन्होंने उसे पूरे अनुशासित तरीके से निभाया। वेंकैया नायडू जी ने अपने पूरे जीवन में वंशवाद के खिलाफ काम किया और भारत के लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए सभी प्रयास किए।
वेंकैया जी अपने कर्तव्यों से सभी राजनीतिक दलों के लिए एक उदाहरण हैं।
एक गरीब किसान परिवार में जन्म लेकर, भारत का उपराष्ट्रपति बनना, भाजपा अध्यक्ष बनना, अनेक विभागों में मंत्री बनना और सभी में अपना योगदान देना बहुत बड़ी बात है।
– श्री @AmitShah
— BJP (@BJP4India) November 14, 2021
BJP के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं वेंकैया नायडू : गृहमंत्री
वेंकैया नायडू के बारे में गृह मंत्री अमित शाह ने कई बातें कहीं। गृह मंत्री ने कहा कि कई उतार-चढ़ाव से पार्टी को आगे बढ़ाना पड़ता है अनुशासन के साथ वेंकैया नायडू ने पार्टी को जिस तरह से आगे बढ़ाया पार्टी में जिस तरह से काम किया। वह प्रशंसनीय है। किसानों के लिए क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए? यह बहन भैया जी के चेहरे पर साफ दिखाई देता है। किसानों के प्रति जो छटपटाहट है उसे साफ देखा जा सकता है, वह वेंकैया नायडू के चेहरे पर साफ दिखाई देती है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘वह आज भारत के उपराष्ट्रपति हैं और उन्होंने अपने अनुशासन पूर्ण व्यवहार के कारण अपने आप को सारी राजनीतिक गतिविधियों से दूर कर लिया है। मैं तो बीजेपी का कार्यकर्ता हूं, मगर वेंकैया जी BJP के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं।