बलूचिस्तान में हिन्दू व्यापारियों को जान से मारने की मिल रही धमकी, कारोबारी दुकान खोलने से भी डर रहे

बलूचिस्तान प्रांत के हिंदू कारोबारियों को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। और पिछले दिनों एक हिन्दू व्यापारी की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से लगातार हिन्दू व्यापारी डरे हुए है।

0
577

एक पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक शनिवार को वहां के स्थानीय बाजारोंं व नेशनल हाइवे पर जगह-जगह साइनबोर्ड और पंपलेट लगे थे। जिस पर धमकी दी गई है कि यदि महिला ग्राहकों को दुकानों में प्रवेश की इजाजत देते हैं तो हिंदू व्यापारियों को गंभीर परिणाम भुगतना होगा। वहीं बता दे कुछ दिन पहले एक हिन्दू व्यापारी अशोक कुमार की कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी।

व्यापारी अशोक की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने जबरन वसूली की रकम देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। इस हत्या के खिलाफ पाकिस्तानी व्यापारियों का समूह लगातार प्रदर्शन कर रहा है। बलूचिस्तान नेशनल पार्टी-मेंगल के वर्कर व व्यापारी संघ के सदस्यों ने शनिवार को नेशनल हाइवे जाम कर दिया। दरअसल ये धमकी भरे पंपलेट व जांच की धीमी प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को भेदभाव व हिंसा का सामना करना पड़ता है। यहां के अल्पसंख्यकों में ईसाई, सिख व हिंदू समुदाय शामिल है। इस समुदाय की महिलाओं की हालत काफी खराब है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here