नए साल का जश्न हर कोई नए अंदाज में मना रहा है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के जरिए अपनी पहचान बना चुके ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Panday) ने साल की शुरूआत में ही अपनी गर्लफ्रैंड नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के साथ सगाई कर ली है। नताशा मूलरूप से एक सर्बियन एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं। हार्दिक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी सगाई की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।
तस्वीर में नताशा अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए नज़र आ रही हैं। हार्दिक ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “मैं तेरा, तू मेरी जाने, सारा हिंदुस्तान।” साथ ही नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की एक वीडिया भी शेयर की है। वीडियो में पहले हार्दिक नताशा को रिंग पहना रहे हैं और उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ फ्रेंच किस भी की।
नताशा और हार्दिक (Hardik Panday) की इन तस्वीरों के बाद फैंस, क्रिकेटर्स और तमाम बी-टाउन के लोग इन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। आपको बता दें 2012 में नताशा बॉलीवुड में करियर बनाने इंडिया आ गई थीं। उन्होंने प्रकाश झा की फिल्म ‘सत्याग्रह’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन इस सर्बियन मॉडल को असली पहचान बिगबॉस सीजन 8 के जरिए मिली थी। इसके बाद वह अपने एक्स बॉयफ्रैंड एल गोनी के साथ नच बलिए के फाइनल राउंड तक भी पहुंची थीं।
Image Source: Instagram @hardikpandya93



Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.