अमेरिका के मशहूर संगीतकार और रैपर कान्ये वेस्ट (Kanye West) ने एक वीडियो पोस्ट कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कान्ये ने हाल ही में अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें ग्रैमी अवार्ड टॉयलेट सीट के अंदर पड़ा नज़र आ रहा है। इस अवार्ड के ऊपर कोई शख्स पेशाब कर रहा है। वीडियो में पेशाब करने वाले शख्स का चेहरा नज़र नहीं आ रहा है, ऐसे में इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि पेशाब करने वाले शख्स कान्य वेस्ट ही है या अन्य कोई व्यक्ति है।
Trust me … I WONT STOP pic.twitter.com/RmVkqrSa4F
— ye (@kanyewest) September 16, 2020
कान्ये ने इस वीडियो के अलावा कुछ ट्वीट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए है। कान्ये ने कहा, “मुझे मालूम है कि संगीतकारों को कुछ कहने का अधिकार नहीं है, लेकिन मैं चुप नहीं बैठ सकता। हर बार की तरह मैं कुछ कहने जा रहा हूँ।” कान्ये ने आगे कहा कि ये मेरे यूनिवर्सल कॉन्ट्रैक्ट्स है और मैं चाहता हूँ कि दुनिया का हर वकील इन्हें देखें।
HI GUYS … TRUST ME WE WILL NOT STOP … HITBOY FIRST TO STAND UP … I DIDN’T HAVE A PROBLEM WITH HIM PRODUCING FOR BEYONCÉ … I HAD A PROBLEM WITH THE FACT HE WAS SIGNED TO ME AND I DIDN’T KNOW BUT I KNEW JAY AND BEYONCÉ AND HIT-BOY … JUST FOR CLARITY
— ye (@kanyewest) September 16, 2020
कान्ये वेस्ट ने इस साल नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है और उनकी सीधी टक्कर डोनाल्ड ट्रंप से मानी जा रही है। कान्ये के ट्वीटर पर 3 करोड़ से अधिक फोलोअर्स है और वह अब तक 21 ग्रैमी अवार्ड्स अपने नाम कर चुके है। ग्रैमी अवार्ड्स पर पेशाब करते हुए वीडियो शेयर करने के बाद कान्ये को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा रहा है। फैंस उन्हें अपने पुरस्कार का सम्मान करने की सलाह दे रहे हैं।
Grammy winner Diane Warren reacts to Kanye West peeing on his trophy:
“This was given to U by your peers out of respect for your work and U r literally pissing on them.” pic.twitter.com/Au4ZxnZT6z
— Pop Crave (@PopCrave) September 16, 2020
Image Attribution: Jason Persse / CC BY-SA