DMRC ने एक्वा मेट्रो लाइन में महिलाओं के लिए उपलब्ध कराई विशेष सुविधा

0
325

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 21 मेट्रो स्टेशनों पर महिलाओं के लिए 8 मार्च को मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाएंगे। शुक्रवार को अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ने महिलाओं के लिए महिला दिवस पर दो स्टेशनों को पिंक स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। नोएडा में सेक्टर-76 और ग्रेटर नोएडा में परी चौक मेट्रो स्टेशन को ‘पिंक स्टेशन’ के तौर पर विकसित किया जाएगा। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ही एक्वा लाइन मेट्रो का संचालन करता है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन इन स्टेशनों पर महिलाओं के लिए कई खास सुविधाएं मुहैया कराएगा। पिंक स्टेशन पर बेबी फीडिंग रूम, डायपर चेंजिंग सुविधा और वेनिटी-कम चेंजिंग रूम जैसी सुविधाओं की व्यवस्था कराई जाएगी। एनएमआरसी इन स्टेशनों पर पूरी तरह से महिला स्टाफ की तैनाती करने की व्यवस्था कराने की तैयारी कर रही है।

एक्वा मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षाकर्मियों को प्राइवेट संस्थाएं नियुक्त करती हैं, उन्हें छोड़कर इस रूट पर बने पिंक स्टेशन की सभी स्टाफ महिलाएं होंगी। अधिकारियों ने इस बात की भी जानकारी दी। सेनेटरी पैड्स के लिए वेंडिंग मशीने 21 स्टशनों में लगाई जायेंगी। मेट्रो स्टेशन पर महिला यात्री टोकन लेकर मुफ्त वेंडिंग मशीन का इस्तेमाल कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें कोई चार्ज नहीं देना होगा। एनएमआरसी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु माहेश्वरी दोनों पिंक स्टेशनों का उद्घाटन कर सकती हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन स्टेशनों पर वेंडिंग मशीन की सुविधाएं भी 8 मार्च से शुरू होंगी। मेट्रो संस्था यह फैसला महिलाओं में मेंस्ट्रुअल हाइजीन को बढ़ावा देने के लिए कर रही है। मेंस्ट्रुअल हाइजीन के बारे में जागरूकता के लिए इस मुहिम को रियल ऐस्टेट ग्रुप एसीईन चलाएगा। इस समूह का ही एक ग्रुप एसीई स्टूडियो महिलाओं के लिए सालभर का खर्च उठाएगा।

Image Source: Amarujala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here