आईपीएल से पहले धोनी की टीम को लगा झटका, चेन्नई के कुछ सदस्य हुए कोरोना पॉजिटिव

चेन्नई सुपर किंग्स के कुछ सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद टीम के प्रैक्टिस सेशन को आगे बढ़ाते हुए सभी खिलाड़ियों को 6 दिनों के लिए फिर से क्वारंटाइन कर दिया गया है।

0
394

आईपीएल 2020 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। UAE पहुँच चुकी धोनी की टीम के कुछ सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। जिसके चलते CSK की क्वारंटाइन अवधि को भी बढ़ा दिया गया है। चेन्नई के लिए यह बड़ा झटका इसलिए भी है क्योंकि धोनी ब्रिगेड आईपीएल से पहले अपना क्वारंटाइन पीरियड खत्म कर चुकी थी और उन्हें जल्द प्रैक्टिस सेशन शुरू करना था।

हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि CSK के कितने खिलाड़ी और टीम मेंबर्स को कोरोना हुआ है। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक CSK के एक तेज़ गेंदबाज़ समेत कई स्टाफ मेंबर, सीएसके मैनेजमेंट के एक सीनियर अधिकारी और उनकी पत्नी व उनके सोशल मीडिया टीम के दो स्टाफ भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके चलते टीम की क्वारंटाइन अवधि 1 हफ्ते के लिए बढ़ा दी गयी है।

फ़िलहाल BCCI और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। वहीं दूसरी और बाकी टीमों ने 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल 2020 के लिए आउटडोर प्रैक्टिस की शुरुआत कर दी है। लेकिन चेन्नई के बाद अब बाकि टीमों का कोरोना टेस्ट दोबारा किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here