उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की अनूठी पहल, व्हाट्सएप पर होगा प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान

1
382

जयपुर | कोरोना वायरस प्रदेश में पिछले एक सप्ताह में जिस तेजी से फैला है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की प्रदेश में आने वाले समय मे स्थिती कही भयावह न हो जाए। यह महामारी प्रदेश के 33 जिलो में से 22 जिलो में अपने पैर पसार चुकी है। राजधानी में भीलवाड़ा के बाद संक्रमण बड़ा हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार बहुत जतन कर रही है वही दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने एक अनूठी पहल करते हुए सगंठन के जरिए संभाग व जिला स्तर पर आमजन से अपील की है।

वह कांग्रेस के हर जिलाध्यक्षो को मोबाइल पर व्हाट्सएप पर लाॅकडाउन के दौरान खाद्य सामग्री सहित बीमारी सबंधी अपनी परेशानी बताएं। आपकी उचित समस्याओं का समाधान किया जायेगा। सचिन पायलट रोजाना शाम को संभाग स्तर पर बनाये गए संगठन के पदाधिकारियो से तथा सभी कांग्रेस जिलाध्यक्षो से अपने-अपने संभाग और जिले का फीड बैक लेते है, कि प्रशासनिक स्तर पर क्या तैयारी और कार्यवाही चल रही है। गरीबो, निराश्रितो को भोजन मिल रहा है या नही।

अगर जहां समस्या है तो जिलाध्यक्ष प्रशासन से समन्वय बनाकर जरूरतमंदो की मदद करे। पायलट ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में सबसे अधिक सहायता राशि दी है।सचिन पायलट ने कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा अपने-अपने विधायक कोष से 1-1 लाख की सहायता राशि का सहयोग करने को कहा था। टोंक से विधायक ने अपने कोष से 1.40 करोड की सहायता दी है जो राजस्थान में किसी विधायक द्वारा दी जाने वाली सबसे अधिक राशि है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here