कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी सरकार को लेकर हमेशा हमलावर रहते हैं। शनिवार को राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सेना को सरकार द्वारा बुलेट प्रूफ गाड़ी मुहैया न कराए जाने का आरोप लगाया है। वीडियो ट्वीट कर राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री अपने निजी एयरक्राफ्ट के लिए ₹84000 खर्च करते हैं वहीं दूसरी तरफ सेना के जवानों को ऑपरेशन के लिए नान बुलेट प्रूफ गाड़ी में भेजा जा रहा है क्या यही न्याय है? वीडियो में सेना के 1 जवान अपने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहता है कि उन्हें ऑपरेशन के लिए नान बुलेट प्रूफ गाड़ियों से भेजा जा रहा है। सीआरपीएफ के जवान राष्ट्र रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं देश में कुल 3.25 लाख सीआरपीएफ के जवान हैं।
सीआरपीएफ करेगी वीडियो के प्रमाणिकता की जांच
सीआरपीएफ ने अब इस वीडियो की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वीडियो के प्रामाणिकता को लेकर कई सवाल उठ रहे थे इन्हीं सवालों का जवाब देने के लिए सीआरपीएफ वीडियो के प्रामाणिकता का जांच शुरू कर चुकी है। सीआरपीएफ ने इस वीडियो के सफाई में बयान जारी करते हुए कहा कि” हमारे पास ऑपरेशन से संबंधित जरूरतों के मुताबिक पर्याप्त बुलेट प्रूफ गाड़ियां हैं” सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने इस वीडियो को लेकर कहा कि इसकी जांच की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
शनिवार को राहुल गांधी अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक ट्वीट करते हैं,और सरकार पर सेना को उचित सामान मुहैया कराने का आरोप लगाते हैं। राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा किस सेना को बुलेट प्रूफ गाड़ियां मुहैया नहीं कराई जा रही है। उन्हें शहीद होने के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में एक 2 मिनट 19 सेकंड का वीडियो भी अटैच किया हुआ है। जिसमें सीआरपीएफ की वर्दी धारण किए कुछ जवान नजर आ रहे हैं। एक वैन में बैठे सैनिक अपने सीनियर अधिकारियों से सवाल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक जवान बोलता नजर आ रहा है कि हमें बुलेट प्रूफ वाहन मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे उनके जान का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसी वीडियो को ट्वीट कर राहुल गांधी सरकार पर हमलावर हो रहे हैं।
सेना से जुड़े मुद्दे पर लगातार हमलावर रहते हैं राहुल गांधी, कई बार मांगनी पड़ी है माफी
लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी सभाओं में राफेल के मुद्दे पर लेकर राहुल गांधी लगातार “चौकीदार चोर है” जैसे नारों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला कर रहे थे। हालांकि बाद में राहुल गांधी को उच्चतम न्यायालय में माफी भी मांगनी पड़ी थी। सेना और सीमा विवादों से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी का निशाना हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रहा है। अभी कुछ ही दिन पहले राहुल गांधी चीन सीमा विवाद मुद्दे को लेकर कहते नजर आएगी” हमारी सरकार होती तो 15 मिनट में चीनी सेना को उखाड़ फेंक देती” बाद में इस बयान पर बीजेपी के नेता और कुछ समर्थकों ने 1962 में चीन द्वारा कब्जा किए गए 38000 वर्ग किलोमीटर जमीन का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा था।
Image Source: Tweeted by @INCIndia



