नेपाल के प्रधानमंत्री का विवादित बयान, “भगवान श्री राम को बताया नेपाली”

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सत्ता पर तो खतरा मंडरा ही रहा है। लेकिन इसके बाद भी वे लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। बीते दिन उन्होंने भगवान श्रीराम को नेपाली बता दिया और कहा ," भारत में नहीं बल्कि नेपाल में असली अयोध्या है।"

0
538

भारत और नेपाल के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा है। इसी के कारण नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अपनी सरकार के जाने का डर सता रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी नेपाल के प्रधानमंत्री भारत के साथ संबंध ठीक करने की बजाय भारत के लिए अजीबोग़रीब बयान देने में लगे हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री ने भारत के महानायक और लाखों लोगों आस्था के प्रतीक भगवान श्री राम को नेपाली बता दिया। नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा, ” असली अयोध्या भारत में नहीं है बल्कि असली अयोध्या नेपाल में है अर्थात राम भारतीय नहीं हैं राम तो नेपाली हैं।”

नेपाल की मीडिया के हवाले से यह खबर भारतीय समाचार एजेंसी A.N.I. को दी गई। इससे पहले नेपाल ने अपने देश में दूरदर्शन को छोड़कर सभी प्राइवेट न्यूज़ चैनलों पर बैन लगा दिया था। प्रधानमंत्री ओली की सत्ता पर लगातार खतरा मंडरा रहा है जिसकी वजह वो भारत को मानते हैं। जिसके चलते उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता उनकी की खिलाफत करने लगे हैं। नेपाल पहले ही भारत के अंतर्गत आने वाले तीन हिस्सों को अपनी सीमा में बता चुका है। वीरपुर बैराज नेपाल की सीमा में पड़ता है, जहां बैराज पर 56 गेट हैं। जिनमें से नेपाल ने 38 गेट खोल दिए हैं जिससे बिहार में बाढ़ का संकट मंडरा रहा है।

Image Source: Tweeted by @ANI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here