मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना और जिन्ना के बहाने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले : ये जिन्ना के अनुयायी है ये गन्ने की मिठास क्या समझेंगे?

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद करिए, जिन आतंकवादियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर हमला किया, उन आतंकवादियों के मुकदमे को बड़े बेशर्मी के साथ वापस लेने का कार्य पिछली सरकार ने किया।

0
158
चित्र साभार: ट्विटर @BJP4UP

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद करिए, जिन आतंकवादियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर हमला किया, उन आतंकवादियों के मुकदमे को बड़े बेशर्मी के साथ वापस लेने का कार्य पिछली सरकार ने किया। उन्होंने बताया कि ये जो दंगाई हैं, जिन्ना के अनुयायी हैं। ये गन्ने की मिठास को क्या समझ पाएंगे। उन लोगों को जिन्ना पर कितना विश्वास है, वो लोग दंगे करवाते थे। किसानों को तबाह करते थे। आस्था पर प्रहार करते थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो आस्था का सम्मान करना जानते हैं। वह लोग अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के कई पूरे हो चुके और प्रगतिरत प्रोजेक्टों को गिनाया। उन्होंने कहा कि यहां हजारों करोड़ रुपये के विकास के कार्य पिछले साढ़े चार वर्ष में हुए हैं। जिले में मेट्रो लाइन पर 1125 करोड़ व चिल्ला एवं भंगेल एलिवेटेड पर 1067 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि गंगाजल परियोजना, नया सिटी बस टर्मिनल, हैबिटेट सेंटर, शिल्पहाट, ग्रेटर नोएडा में गंगाजल की आपूर्ति, आठ नए सेक्टर का विकास, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब व ट्रांसपोर्ट हब, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में फिल्म सिटी, अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, हैरिटेज सिटी समेत तमाम योजनाएं लागू होने जा रही हैं। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here