केंद्र सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में किया बड़ा फेरबदल, जानिए किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने गुरुवार को वरिष्ठ नौकरशाह रेणुका कुमार को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में जबकि संजय कुमार सिंह को प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) में सचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही सरकार ने कई अन्य अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं और कई नए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दे दी हैं।

0
441
चित्र साभार: ट्विटर @BJP4India

केंद्र सरकार के द्वारा गुरुवार को बहुत सारे अधिकारियों का तबादला किया गया है तथा कई नए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। केंद्र सरकार के द्वारा वरिष्ठ नौकरशाह रेणुका कुमार को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में जबकि संजय कुमार सिंह को प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) में सचिव नियुक्त किया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में उत्तर प्रदेश काडर की 1987 बैच की अधिकारी कुमार फिलहाल अपने मूल काडर राज्य में सेवा दे रही हैं। उन्हें प्रमोद कुमार दास के स्थान पर नियुक्त किया गया है जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

संजय कुमार सिंह मध्य प्रदेश काडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल भारतीय कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग में विशेष सचिव हैं और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में सचिव हैं। उन्हें इंदीवर पांडे के स्थान पर प्रशासनिक सुधार तथा जन शिकायत विभाग और पेंशन एवं पेंशन भोगी कल्याण विभाग का सचिव नियुक्त कर दिया गया है।

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल काडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी पाण्डेय को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मनोज कुमार परीदा को राष्ट्रीय प्राधिकरण रासायनिक हथियार समझौता के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की इजाजत दे दी है। उनकी रैंक और वेतनमान भारत सरकार के सचिव के स्तर का होगा। आपको बता दें मनोज कुमार परीदा अरूणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) काडर के 1986 बैच के अधिकारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here