जैविक खेती में बनाएं करियर, विश्व में लगातार बढ़ रही है इसकी डिमांड

0
2617

बाजार से कम समय में अधिक से अधिक लाभ उठाने की होड़ में आजकल फल और सब्जियों को उगाने के लिए कई तरह के केमिकलों का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा फसलों को कीड़ों से बचाने के लिए भी कई तरह के कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है। जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसी वजह से आजकल लोग आर्गेनिक फल और सब्जियों (Organic Fruits and Vegetables) का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में ‘आर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) अर्थात् जैविक खेती’ करियर के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। जैविक खेती का चलन पिछले एक दशक में पूरे विश्व में कई गुना बड़ा है।

क्या होती है जैविक खेती?

जैविक खेती एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत व्यक्ति नुकसानदेह कीटनाशकों का प्रयोग किए बगैर स्वच्छ और पौष्टिक फल-सब्जियां और अन्न उगा सकता है। कीटनाशक के प्रयोग से खाद्य पदार्थों के पौष्टिक तत्व को खत्म होते ही हैं, साथ ही यह ज़मीन की उर्वरक क्षमता को भी धीरे-धीरे खत्म कर देता है। लेकिन जैविक खेती से आप पूर्णतः शुद्ध खाद्य पदार्थ उगाने के साथ-साथ ज़मीन को बंजर होने से भी बचा सकते हैं। जैविक खेती के अंतर्गत फल-सब्जियों के अलावा पशु पालन भी आता है, जिसमें दुध और अंडे जैसे व्यापार शामिल हैं। जैविक खेती से न केवल आप अपने परिवार के लिए बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्य को भी बखूबी निभा सकते हैं।

बना सकते है बेहतरीन करियर

कुछ लोग जैविक खेती (Organic Farming) को एक आम प्रकार की खेती की तरह समझते है और उन्हें लगता है इस दिशा में करियर बनाने से समाज में उनकी महत्वता कम हो जाएगी। अगर आपके मन में भी इस प्रकार का कोई वहम है तो आगे पढ़ने से पहले इस वहम को अपने मन से निकाल दें। आज बढ़ी संख्या में किशोर वर्ग इस दिशा में अपना करियर बना रहा है। ना केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है। वैज्ञानिक भी जैविक खेती को और कारगार बनाने के लिए नई-नई तकनीक की खोज में लगे हुए है।

कैसे बनाएं करियर

जैविक खेती (Organic Farming) में करियर बनाने के लिए आपको मिट्टी और फसलों के बारे में जानकारी होना बेहद आवश्यक है। कौन-सी फसल किस मौसम में लगाई जाती है, किस फसल को कितने पानी की जरुरत है, जैसी तमाम बातें आपको पता होनी चाहिए। गांव के लोग इन बातों को थोड़ा-बहुत जानते है, लेकिन शहर के बच्चे इन सभी बातों से पुरी तरह अनजान हैं। ऐसे में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए आज भारत में कई प्रकार के इंस्टिट्यूट खुल गए हैं, जहां से आप इस बारे में  अधिक से अधिक जानकारी ले सकते हैं।

कोर्स की अवधि और फीस

जैविक खेती (Organic Farming) के कोर्स की अवधि 6 माह से प्रारंभ होकर 2 साल तक की होती है, जिसके अंतर्गत आप डिग्री या डिप्लोमा कोर्स प्राप्त कर सकते हैं। इन कोर्सेज़ की फीस सभी संस्थाओं में अलग-अलग होती है, जो न्यूनतम 3 हज़ार से शुरु होकर 50 हज़ार तक जा सकती है। वहीं कुछ बड़े महानगरों में एनजीओ द्वारा ये शिक्षा मुफ्त में भी प्रदान की जा रही है।

कैसे शुरु करें काम?

ज़मीन की जरूरत

जैविक खेती का काम शुरु करने के लिए सबसे पहले आपको बड़े खेत या ज़मीन की आवश्यकता होगी। अगर आपके पास अपनी खुद की ज़मीन नहीं हो तो इसमें चिंता की कोई बात नहीं है, आप छोटी जगह किराए पर लेकर भी काम शुरु कर सकते हैं। जैसे-जैसे आपका काम बढ़ने लगे, आप और ज्यादा जगह लेकर अपना काम फैला सकते हैं।

अनुभव है ज़रुरी

इस काम की शुरुआत में आपको अनुभव की बेहद जरुरत पड़ेगी। ऐसे में आप किसी किसान को अपनी मदद के लिए रख सकते हैं, जिसे ज़मीन और फसलों से संबंधित जानकारी हो।

धैर्य रखें

‘सब्र का फल मीठा होता है’, यह कहावत यहां एकदम सटीक साबित होती है। कोई भी नया काम शुरु करते समय आपके अंदर धैर्य होना बेहद ही आवश्यक है। कुछ व्यक्ति जल्दी परिणाम ना मिलने के कारण निराश हो जाते हैं और राह भटक जाते हैं। कम से कम 2-3 साल का वक्त इस काम में दें और उसके बाद के नतीजे आप खुद देख सकते हैं।

छुट्टी को भूल जाएं

जैविक खेती (Organic Farming) एक ऐसा काम है, जिसमें आपको हफ्तें के सातों दिन काम करना पड़ता है। रोज़ाना पशुओं को चारा खिलाना, पौधों को पानी देना आदि आप किसी भी दिन छोड़ नहीं सकते। हालाकिं एक बार अपना काम सेट करने के बाद आप इन सभी काम के लिए अपने यहां अन्य लोगों को रख सकते हैं।

लोगों से संपर्क जरुरी

अपना उगाया हुआ सामान बाज़ार में बेचने के लिए आपको लोगों से संपर्क बनाना जरुरी है। शुरुआत में आप किसी दुकानदार या होटल मालिक से संपर्क कर काम स्टार्ट कर सकते हैं। धीरे-धीरे बड़ी कंपनियों से संपर्क करना शुरु कीजिए, जहां से आप बाज़ार में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

अपनी कंपनी कराएं रजिस्टर्ड

अपने खाद्य-पदार्थों को आप खुद की कंपनी के नाम से भी बाज़ार में बेच सकते हैं। इसके लिए आप सरकार के पास लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ऐसा करने से आप बाज़ार में अपना खुद का ब्रांड बनाकर अच्छा नाम और पैसा कमा सकते हैं।

कितनी लागत से शुरु किया जा सकता है काम?

जैविक खेती का काम शुरु करने के लिए कोई निश्चित लागत नहीं बताई जा सकती है। अगर आपके पास अपनी खुद की ज़मीन है तो आप 1-2 लाख रुपए की लागत से अपना काम शुरु कर सकते हैं। वहीं अगर आप खेत किराए पर लेकर काम शुरु करते हैं तो इस लागत में बढ़ोतरी होना सामान्य है। साथ ही आप किस फसल की खेती कर रहे हैं, उसमें इस्तेमाल होने वाले बीज और अन्य पदार्थ पर भी लागत निर्भर करती है।

सालाना कितनी कमाई कर सकते हैं?

जैविक खेती से आप सालाना कई हज़ार से लेकर लाखों रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। यह सब आपकी लागत और मेहनत के ऊपर निर्भर करता है। आज कुछ बड़े किसान इसी काम से करोड़ो रुपए का व्यापार कर रहे हैं। कुछ साल की मेहनत के बाद आप भी इस ऊंचाई पर पहुंचकर अपनी कामयाबी के झंडे फहरा सकते हैं।

जैविक खेती का कोर्स कराने वाले कुछ संस्थान

वैसे तो जैविक खेती का काम करने के लिए किसी डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन अगर आप अच्छे स्तर की जानकारी प्राप्त कर यह काम शुरु करते हैं तो इससे निश्चित ही आपको फायदा मिलेगा। अगर आप भी जैविक खेती में करियर बनाने का मन बना रहे हैं, तो नीचे दिए गए संस्थानों से डिप्लोमा या डिग्री कोर्स प्राप्त कर सकते हैं :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here