जानिए कब रिलीज होंगी ये फ़िल्में, अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान को मिली गुड न्यूज़

कोरोना काल के बाद अब साल 2021 के अंत में और साल 2022 में कई मशहूर अभिनेता और निर्देशकों की फिल्में सिनेमा हॉल में रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में-

0
448

कोरोना संक्रमण काल के दौरान बॉलीवुड के अभिनेताओं ने अपनी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया था। लेकिन बहुत सारे अभिनेता और निर्देशक ऐसे थे जिनका यह कहना था कि वे अपनी फिल्मों को सिनेमा हॉल में ही रिलीज करेंगे। ऐसी स्थिति में जब देश में संक्रमण काबू में आ चुका है तब कई फिल्मों की रिलीज डेट सामने आई है। इन फिल्मों में अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और आमिर खान जैसे अभिनेताओं की फिल्मों के नाम भी शामिल है।

जानिए कौन सी फिल्म कब होगी रिलीज?

  • जर्सी: शाहिद कपूर : 31 दिसंबर 2021
  • 83: रणवीर सिंह : 25 दिसंबर 2021
  • लाल सिंह चड्ढा: आमिर खान: 14 फरवरी 2022
  • बंटी और बबली 2: सैफ अली खान : 19 नवंबर 2021
  • पृथ्वीराज: अक्षय कुमार : 21 जनवरी 2022
  • जयेशभाई जोरदार: रणवीर सिंह : 22 फरवरी 2022
  • शमशेरा : रणबीर कपूर : 19 मार्च 2022
  • भूल भुलैया 2: कार्तिक आर्यन : 25 मार्च 2022
  • मेडे: अजय देवगन : 29 अप्रैल 2022
  • केजीएफ 2: यश स्टारर: 14 अप्रैल 2022

लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। जिसमें उनके साथ करीना कपूर खान भी नजर आएंगी। बता दें इस फिल्म की शूटिंग करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान की है। ये फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। आमिर खान कि ये फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है। लाल सिंह चड्ढा को आमिर खान और किरण राव ने प्रोड्यूस किया है।

भूल भुलैया 2

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की भूल भुलैया 2 काफी समय से चर्चा में है। अब इस फिल्म के को-प्रड्यूसर मुराद खेतानी ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म के को-प्रड्यूसर मुराद खेतानी ने ट्वीट कर लिखा, ‘हम इस थ्रिलर कॉमिडी के साथ वापसी कर रहे हैं। क्या आप लोग तैयार हैं? ‘भूल भुलैया 2′ 19 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ बता दें कि इस फिल्म में राजपाल यादव और गोविंद नामदेव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पृथ्वीराज

अक्षय कुमार ने साल 2019 में अपने जन्मदिन के मौके पर इस प्रॉजेक्ट की घोषणा की थी। अक्षय कुमार ने एक ट्वीट कर लिखा था, ‘जन्मदिन के मौके पर अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं। फिल्म में पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाते हुए मुझे बहुत खुशी हुई, जिसे मैं उनकी वीरता और मूल्यों के लिए देखता हूं। ये फिल्म मेरी अबतक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है।’ फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार के साथ मानुषी चिल्लर नजर आएंगी। मानुषी चिल्लर फिल्म में पृथ्वीराज चौहान की पत्नी संयुक्ता की भूमिका निभाएंगी। ‘पृथ्वीराज’ का चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्शन कर रहे हैं और आदित्य चोपड़ा प्रड्यूस कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here