सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, मध्यप्रदेश में जल्द लागू होगा लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऐसे मुख्यमंत्रीयो में शामिल है जो लव जेहाद के खिलाफ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में हुए उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में वहां की कानून व्यवस्था पर चर्चा की और इस बैठक के बाद उन्होंने लव जिहाद पर सख़्त कानून बनाने का ऐलान किया।

0
386

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लवजिहाद पर संख्त कानून बनाने के ऐलान के बाद मध्य प्रदेश में भी जल्द ही इसके खिलाफ सख्त कानून बनाने का निर्णय ले लिए है। इसका ऐलान शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार की हुई बैठक के बाद किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में हुए उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में वहां की कानून व्यवस्था पर चर्चा की और इस बैठक के बाद उन्होंने लव जिहाद पर सख़्त कानून बनाने का ऐलान किया। आपको बता दे कि इससे पहले उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र मुख्यमंत्रीयो ने में भी लव जिहाद पर सख़्त कानून का बड़ा ऐलान कर चुके है। अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी ऐसे मुख्यमंत्रीयो में शामिल हो गए जो लव जेहाद के खिलाफ है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक की जानकारी साझा की साथियों उन्होंने ऐलान किया कि “आज मंत्रालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई। अपराधी तत्वों, विशेष रूप से बेटियों के विरूद्ध अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में लव जिहाद एवं शादी के लिए धर्म परिवर्तन किसी भी रूप में नहीं चलेगा। इस मामले को लेकर मेरी सरकार सजग है। यह पूर्ण रूप से अवैध और गैरकानूनी है। इसके खिलाफ कानून भी बनाया जा रहा है।”लव जिहाद पर सख़्त कानून बनाने के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली पर मध्यप्रदेश में चीनी सामानों के उपयोग जैसें पटाखे आदि सामानों पर पूर्णतः रोक लगाने की बात कही है और ऐसा ना होने पर “एक्सप्लोसिव एक्ट” के तहत दण्डात्मक संख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने का भी निर्देश दिया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार रेत खनन और परिवहन मामले में लाइसेंसधारी ठेकेदारों को पूरा संरक्षण प्रदान किया जाएगा लेकिन फर्जी चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध संख्त और कठोर कार्रवाई का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा, “इस संबंध में केवल इन कंपनियों के एजेंटों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं, उनके मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।”

CM ने कुम्हार के दीये से आत्मनिर्भर भारत के मुहिम पर भी ज़ोर दिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली से पहले स्थानीय उत्पादों जैसे कुम्हार के मिट्टी वाले दीये के खरीद की बात कही। आत्मनिर्भर भारत के मुहिम को ज़ोर देते हुए कहा कि वह प्रदेश के नागरिकों को आग्रह करते है कि वह स्थानीय उत्पादों को खरीद कर उसमें अपना योगदान दे और वॉकल फॉर लॉकल बने।

Image Source: Tweeted by @OfficeofSSC

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here