मुम्बई के कांदिवली में बड़ा हादसा, बिल्डिंग ढहकर जमीन पर धराशायी

0
261

मुम्बई | मुंबई के कांदिवली वेस्ट इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। यहाँ आज सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर एक बिल्डिंग का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गया। NDRF की टीम दुर्घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर के 14 लोगों को सुरक्षित किया। इस दुर्घटना में 2 लोग घायल हुए हैं जबकि अभी तक किसी को कोई गंभीर चोट आने की खबर नहीं मिली है।

NDRF की टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर बिल्डिंग के ऊपर की मंजिलों पर फंसे सभी 12 लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद ग्राउंड फ्लोर पर फंसे 2 लोगों को बिल्डिंग के मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला है। NDRF की टीम अभी तक बिल्डिंग में फंसे अन्य लोगो को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अभी तक 2 घायल लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। रेस्क्यू के लिए 4 फायर इंजन, 1 एम्बुलेंस के साथ NDRF की टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं।

NDRF टीम को इस दुर्घटना की जानकारी सुबह लगभग 6 बजकर 10 मिनट पर मिली। डिजास्टर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कांदिवली वेस्ट में सबरिया मस्जिद के पीछे दीवार गिर गई है। इसके बाद मुम्बई के अंधेरी में तैनात NDRF के इंस्पेक्टर सचिन नलवड़े अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। गनीमत ये रही कि NDRF की टीम घटनास्थल पर सही वक़्त पर पहुँच गयी। जिससे यहाँ किसी जान की हानि नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here