पहली बार दूरदर्शन पर प्रसारित होगी अयोध्या की रामलीला, फिल्मी सितारे करेंगे रामलीला

इस बार नवरात्रि के अवसर पर अयोध्या में होने वाली रामलीला का प्रसारण डीडी नेशनल और सोशल मीडिया चैनल पर 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक शाम 7:00 से 10:00 बजे तक होगा। इस रामलीला में भोजपुरी कलाकार और सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन भी दिखाई देंगे।

0
593

रामलीला भारतीय समाज का बहुत पुराना हिस्सा है। कुछ समय पहले जब मनोरंजन के साधन नहीं होते थे उस समय गांव के लोग रामलीला देख कर ही अपना मनोरंजन किया करते थे। अब यह बताया जा रहा है कि अयोध्या में एक ऐसी रामलीला आयोजित होगी, जिसका प्रसारण डीडी नेशनल तथा सोशल मीडिया चैनल पर भी किया जाएगा। सरयू नदी के किनारे लक्ष्मण किला मंदिर में बाबा राम लीला की तैयारी की जा रही है और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे इस रामलीला में पार्टिसिपेट करेंगे।

इस रामलीला के लिए प्रभु श्री राम की ससुराल जनकपुरी नेपाल से राजशाही वस्त्र बन कर आए हैं। माता सीता के गहने अयोध्या में तैयार हुए हैं। भगवान श्री राम का धनुष कुरुक्षेत्र से और रावण की कई पोशाकों में से एक पोशाक श्रीलंका में बनी है। इस रामलीला की तैयारियों में जुटे स्थानीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता इस नए प्रयोग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। भगवान श्री राम की जन्मभूमि के प्रधान पुजारी सत्येंद्र दास बताते हैं कि ऐसा माना जाता है कि अयोध्या में कभी राम मिला बंद हुई ही नहीं। 400 साल से लगातार भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित रामलीला की शुरुआत तुलसीदास के समकालीन मेघा भगत ने की थी। यह बताया जा रहा है कि इस साल होने वाली रामलीला का प्रसाद है देशभर में उर्दू समय 14 भाषाओं में किया जाएगा। यह बताया जा रहा है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी अंगद की भूमिका निभाएंगे, वही गोरखपुर से सांसद रवि किशन भरत के चरित्र में होंगे, दारा सिंह के पुत्र बिंदु दारा सिंह हनुमान का किरदार निभाएंगे, रजा मुराद अहिरावण की भूमिका में होंगे तथा शाहनवाज खान रावण का किरदार निभाएंगे। इस तरह से यह रामलीला भारत के वास्तविक संस्कार को दर्शाती हुई नजर आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here