अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना, बोले – बाबा को लैपटॉप चलाना नहीं आता इसलिए टेबलेट …

उत्तरप्रदेश के पूर्वमुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज़मगढ़ में जाकर योगी सरकार पर खूब निशाना साधा है। उनका कहना है कि योगी आदित्यनाथ को लैपटॉप चलाना नहीं आता इसलिए वे विद्यार्थियों को टैबलेट दे रहे हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने अपनी सरकार की उपलब्धियाँ भी गिनाई।

0
148
चित्र साभार: ट्विटर @samajvadiparty

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूपी में अपनी सरकार बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। छोटे छोटे दलों को साथ लेकर अखिलेश यादव अब भारतीय जनता पार्टी की राह में रोड़े अटकाना चाहते हैं। इसे लेकर अखिलेश ने तैयारियाँ भी शुरु कर दी हैं। समाजवादी पार्टी के नेता हवलदार सिंह के यहाँ एक कार्यक्रम में पहुँचे अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी रंगों को लेकर एक गठबंधन तैयार कर रही है। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी आज विकास की बात कर रही है मुझे इसकी बहुत खुशी है। कल प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पिछली सरकारों में प्रोजेक्ट को लटकाने भटकाने का काम किया गया। इसपर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार ने कभी भी प्रोजेक्ट को नहीं रोका। हमने सिर्फ विकास करने का काम किया है। इस बात की जानकारी आरटीआई के माध्यम से भी लगाई जा सकती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, पढ़ाई-लिखाई और स्वास्थ जैसी सुविधाएं मुहैया नहीं करा पा रही है। इसलिए जनता का ध्यान भटका रही थी। नेताजी ने आजमगढ़ की हवाई पट्टी का निर्माण कराया था। आज महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। बाबा को लैपटॉप चलाना नहीं आता इसीलिए टैबलेट दे रहे हैं। अखिलेश का कहना है कि समाजवादी पार्टी छोटे दलों से गठबंधन करने का प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय लोकदल और अपना दल से गठबंधन हो चुका है। चाचा शिवपाल का भी गठबंधन में पूरा सम्मान किया जायेगा। अखिलेश यादव का कहना है कि कोई भी दल आज भारतीय जनता पार्टी के साथ नहीं जाना चाहता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here