श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर की बदल गई थी एक पल में पूरी जिंदगी, इंटरव्यू में किया था खुलासा

अर्जुन कपूर एक फिल्मी परिवार से आते हैं। फिर भी उन्होंने अपने संघर्षों से इंडस्ट्री में एक जगह हासिल कर ली हैं। अर्जुन कपूर की प्रोफेशनल लाइफ फिलहाल कुछ अच्छी नहीं चल रही, क्योंकि पिछली कुछ फिल्में उनकी बॉक्सऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई हैं। इसी के साथ अर्जुन ने अपनी जिंदगी में भी कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे हैं।

0
770
चित्र साभार: ट्विटर @arjunk26

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर एक फिल्मी परिवार से आते हैं। फिर भी उन्होंने अपने संघर्षों से इंडस्ट्री में एक जगह हासिल कर ली हैं। अर्जुन कपूर की प्रोफेशनल लाइफ फिलहाल कुछ अच्छी नहीं चल रही, क्योंकि पिछली कुछ फिल्में उनकी बॉक्सऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई हैं। इसी के साथ अर्जुन ने अपनी जिंदगी में भी कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे हैं। दरअसल एक ओर अर्जुन फिलहाल अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की वजह से सुर्खियों में हैं। वहीं दूसरी ओर वह कुछ साल पहले तक अपनी सौतेली माँ श्रीदेवी के कारण चर्चा में बने रहते थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी की मृत्यु साल 2018 में हुई थी, लेकिन उससे पहले कभी भी अर्जुन ने अपनी सौतेली मां से बात तक नहीं की थी। श्रीदेवी की मृत्यु के बाद अर्जुन कपूर एक अच्छे बड़े भाई की तरह अपनी दोनों सौतेली बहने जाह्नवी और खुशी कपूर के लिए हमेशा खड़े रहे थे। अर्जुन ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि श्रीदेवी की मृत्यु के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई और अब उनकी जिंदगी में खुशी और जाह्नवी भी एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई हैं।

हम आपको बता दे अर्जुन से जब श्रीदेवी की मृत्यु के बाद उनके रिएक्शन के बारे में पूछा गया था, तब अर्जुन ने कहा, ‘जब मुझे पता चला कि अब वो इस दुनिया में नहीं रही हैं, तो मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। मैं नहीं चाहता था कि किसी दुश्मन के साथ भी कभी ऐसा कुछ हो। उनके निधन के बाद मैंने और अंशुला ने जो भी किया वो पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ किया। जिस तरह से जाह्नवी और खुशी ने अपनी मां को खोया था, उसी तरह कुछ सालों पहले मैंने भी अपनी मां को खोया था। इसलिए मुझे उनके दर्द का एहसास था। लेकिन जब मेरी मां का निधन हुआ था, उस समय ऐसा सपोर्ट मुझे और मेरी बहन अंशुला को नहीं मिला था। वहीं इसका ये मतलब नहीं कि इस स्पोर्ट और प्यार से खुशी और जाह्नवी दूर रहें।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here