सिद्धार्थ शुक्ला के बाद इस मॉडल की हुई कार्डिक अरेस्ट से मौत, यहाँ छुट्टियां मनाने गए थे

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अभिनेता और मॉडल जुगनूर अनेजा के निधन की खबर फेन्स को हैरान करने वाली है। बताया जा रहा है सिद्धार्थ की मौत के कुछ दिनों बाद आज़ जुगनूर की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हो गयी है।

0
416
चित्र साभार: इंस्टाग्राम @jagnoor_aneja

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरफ से कुछ समय पहले एक बहुत ही दुखद खबर आई थी कि सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया में नहीं रहे। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। सिद्धार्थ के फैंस अभी तक उनकी मौत के सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं। इसी बीच एक और अभिनेता के निधन की खबर सामने आई है। दरअसल अभिनेता और मॉडल जगनूर अनेजा का निधन हो गया है। जगनूर अनेजा मिस्त्र में घूमने के लिए गए हुए थे। जहां उनका निधन हो गया। बता दें कि MTV लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा पेशे से मॉडल और ग्रूमिंग एक्सपर्ट थे। वो कुछ दिन पहले ही मिस्त्र घूमने के लिए गए हुए थे। जहां से जगनूर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रहे थे। कहा जा रहा है कि जगनूर का निधन कम ही उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।

जगनूर ने हाल ही में दो दिन पहले इजिप्ट से अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में जगनूर पिरामिड के सामने मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘एक सपना सच हुआ जब मैंने गीजा के महान पिरामिडों को देखा। मेरी बकेट लिस्ट में एक विश पूरी हुई।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here