काशी के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी पहुंचे भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, किये रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन

भारत के 8 राज्यों के मुख्यमंत्री जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है वे सभी आज अयोध्या में उपस्थित हैं। सभी मुख्यमंत्रियों ने रामलीला के दर्शन किए हैं। साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी उनके साथ मौजूद है।

0
184
चित्र साभार: ट्विटर @BJP4UP

काशी की भव्यता देखने के बाद अब 8 राज्यों के मुख्यमंत्री भगवान राम की नगरी अयोध्या आ चुके हैं। सरयू घाट पर प्रार्थना के बाद सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। यहां सभी मुख्यमंत्री जेपी नड्डा के साथ रहे। इसके बाद उन्होंने राम लला मंदिर के दर्शन किए। जिला प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्रियों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, हरियाणा और गोवा के मुख्यमंत्री, बिहार के दो उपमुख्यमंत्री और अरुणाचल प्रदेश के एक उपमुख्यमंत्री शामिल थे।

अयोध्या पहुंचने वाले राजनेता

  • अयोध्या पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
  • पेमा खांडू मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश
  • एन. बिरेन सिंह मुख्यमंत्री मणिपुर
  • बिपलब कुमार देव मुख्यमंत्री त्रिपुरा
  • शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
  • प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री गोवा
  • मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाणा
  • भूपेंद्र भाई पटेल मुख्यमंत्री गुजरात
  • हिमंत बिस्वसरमा मुख्यमंत्री आसाम
  • रेणु देवी उपमुख्यमंत्री बिहार
  • तारकेश्वर प्रसाद उपमुख्यमंत्री बिहार
  • चोना मीन उपमुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश
  • अमित कुमार
  • धर्मेश कुमार
  • विनय सहस्रबुद्धे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here