मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट पर होने वाली है कार्रवाई, जाने किस नियम की अभिनेत्री ने उड़ाई धज्जियां

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का देश की राजधानी दिल्ली में आना उनके लिए मुश्किलों भरा होने वाला है। जानकारी के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया पर पेंडामिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

0
200

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट को कौन नहीं जानता है? आलिया भट्ट इस समय देश की राजधानी दिल्ली में आई हुई हैं। लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में आना आलिया भट्ट के लिए मुश्किलों भरा होने वाला है। जानकारी के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया पर पैंडमिक एक्ट के तहत कारर्वाई की जा सकती है। दरअसल आलिया भट्ट की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी, मगर बीएमसी के नियमों के मुताबिक हाई रिस्क संपर्क वाले व्यक्तियों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहना जरूरी है।

लेकिन वह अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के मोशन पोस्टर के लॉन्च के लिए रणबीर कपूर के साथ दिल्ली आ गईं। इतना ही नहीं वे राजधानी दिल्ली में आकर बहुत सारे लोगों से मिलती हुई भी दिखाई दीं। ऐसे में आलिया भट्ट ने पेंडामिक के नियम तोड़े हैं। कहा जा रहा है कि आलिया पोस्टर लॉन्च दौरान अपने टीम मेंबर्स और उनके क्रू के कई लोगों के साथ मिलती हुई नजर आई हैं। आलिया भट्ट के दिल्ली जाने की जानकारी मिलने पर बीएमसी H West वॉर्ड के स्वास्थ्य विभाग ने आलिया के मैनेजर से बुधवार को संपर्क किया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आलिया से कहा गया था कि आपने वहां जा कर नियम को तोड़ा है। ऐसे में आप दिल्ली में ही रुके और वापस मुंबई ना आएं, जिससे और लोगों तक ये वायरस ना फैले। मगर इस बार भी आलिया नहीं मानीं और देर रात मुंबई वापस आ ही गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here