इस पूर्व खिलाड़ी ने भी माना, विराट को छोड़ देनी चाहिए एक फॉर्मेट की कप्तानी

0
387
Alt Text

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व खिलाड़ी टॉम मूडी का मानना है कि विराट को एक फॉर्मेट की कप्तानी से मुक्त कर देना चाहिए। इससे उनके करियर को 2-3 साल का नुकसान हो सकता है। मौजूदा समय में कुछ ही क्रिकेटर्स ऐसे हैं जो तीनों फॉर्मेट्स में अपनी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। विराट कोहली का नाम भी उन कप्तानों में से एक है। वनडे, टी20 और टेस्ट क्रिकेट में कोहली टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन कुछ पूर्व खिलाड़ी इसका विरोध करते आये हैं। दरअसल कुछ खिलाड़ियों का मानना है कि कोहली को एक प्रारूप से बतौर कप्तान हटा देना चाहिए जिससे उन पर से कप्तानी का बोझ कम हो जाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान टॉम मूडी ने भी भारतीय टीम में स्प्लिट कैप्टेंसी पर अपनी सलाह दी। हर्षा भोगले से बात करते हुए टॉम मूडी ने कहा है कि तीनों प्रारूपों में से किसी एक फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। मूडी ने कहा कि अगर भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट के करियर पर होने वाले असर को लेकर परेशान है तो स्प्लिट कैप्टैंसी पर विचार करना चाहिए। तीनों फॉर्मेंट में भारत की कप्तानी करने का दवाब अलग तरह का होता है।

और पढ़ें: विराट कोहली के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, छोड़नी पड़ सकती है कप्तानी

मूडी ने आगे कहा कि तीनों प्रारूपों में कप्तानी करने से उनका इंटरनेशनल करियर दो से तीन साल छोटा हो जाएगा। विराट कोहली अगर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करना जारी रखते हैं तो इस बात की संभावना है कि वो अपने इंटरनेशनल करियर के दो से तीन साल खो सकते हैं। मूडी के अलावा कई और खिलाड़ी भी टी20 में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपने की बात करते आये हैं। टी20 में रोहित का रिकॉर्ड काफी शानदार है। ऐसे में रोहित को एक फॉर्मेट का कप्तान बनाए जाने से कोहली से दबाव कम हो सकता है।

Image Source: Tweeted by Virat Kohli

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here