हाथरस में बने क्वारन्टीन सेंटर से 35 कोरोना संदिग्ध फरार

0
408

उत्तर प्रदेश | उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बनाये गए क्वारनटीन सेंटर से 35 कोरोना संदिग्ध फरार हो गए हैं। जिनमें से 29 पर FIR दर्ज की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक हाथरस जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के प्राथमिक विद्यालय में अन्य राज्यों से आए 35 लोगों को क्वारनटीन किया गया था। लेकिन प्रशासन की लापरवाही से ये सभी मरीज खुद की मूर्खता का प्रमाण देते हुए रात में चकमा देकर मौके से फरार हो गए। जब यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में आया है तो वह कार्रवाई की बात कह रहे हैं। हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर में अन्य राज्यों से आए लोगों को प्राथमिक विद्यालय में क्वारनटीन किया गया था।

जिलाधिकारी द्वारा इन लोगों के खाने-पीने की और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पंचायत सचिव को ड्यूटी पर लगाया गया था। लेकिन रात में खाना खाने के बाद पंचायत सचिव जैसे ही विद्यालय से अलग हुए, तभी यह लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेज़ी से अपना पैर पसार रहा है। प्रत्येक राज्य सरकार और प्रशासन इसे अब और फैलने से रोकने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। केन्द्र सरकार ने भी इसी बात को ध्यान में रखते हुए 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी जो 14 अप्रैल तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here