अयोध्या के बाद अब काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, प्रधानमंत्री मोदी हो सकते हैं शामिल

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में कुछ समय बाद ही देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा। यह बताया जा रहा है इस महोत्सव में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में शामिल हो सकते हैं। विश्व प्रसिद्ध काशी के कार्यक्रम में यह पहला दिन होगा भारत के प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

0
591

अभी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य दीपावली का महोत्सव हुआ था। विश्व स्तर पर भी प्रशंसा का केंद्र बना। यह बताया जा रहा है प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में भी देव दीपावली का महोत्सव मनाया जाएगा और विश्व प्रसिद्ध इस कार्यक्रम में पहली बार भारत के प्रधानमंत्री शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी 2447 करोड़ किए राजातालाब इंडिया सिक्स लेन परियोजना की सौगात देकर काशी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होंगे। वह सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो देखने भी जा सकते हैं। डीएम कौशल राज शर्मा के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय से 30 नवंबर को प्रधानमंत्री के 1 दिन के दौरे के संकेत मिले हैं।

वाराणसी जिला प्रशासन के मुताबिक, प्रदेश शासन से आगमन के सम्बंध में जैसे ही मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम प्राप्त होंगे सम्बंधित विभागों को तैयारी हेतु अग्रसारित किया जायेगा।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर काशी में होने वाले देव दीपावली के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं। प्रधानमंत्री महोदय श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद कॉरिडोर के कार्यों का जायजा लेने के बाद रविवार को आयोजित देव दीपावली महोत्सव बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे… दीपावली महोत्सव में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री राजघाट से रविदास घाट तक नाम से गंगा के दोनों किनारों पर हुए दीपदान का जायजा लेंगे!…उसके बाद सारनाथ में धम्म स्तूप पर होने वाले लाइट एंड साउंड शो को भी देखने जाएंगे इसके बाद वे दिल्ली प्रस्थान करेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here