मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराया, लगातार पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीतने को तैयार है टीम

5 नवंबर 2020 को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही अब मुंबई इंडियंस पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीतने के लिए तैयार हो चुकी है।

0
506

इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफाइंग राउंड में मुंबई इंडियंस ने 5 नवंबर 2020 को हुए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल जीतने से केवल एक कदम दूर है। हम आपको बता दें पिछली बार मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले 2017, 2015 और 2013 में भी आईपीएल को जीतने वाली टीम का नाम था मुंबई इंडियंस। टॉस हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की और 201 रन का टारगेट दिया जिसके विपरीत दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट गंवाकर 143 रन ही बना सकी। आईपीएल का यह मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद अशुभ रहा। इस मैच के प्रारंभ में बिना खाता खोले ही दिल्ली कैपिटल्स के तीन खिलाड़ी पवेलियन लौट गए।

पहले ओवर में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पृथ्वी शाह और अजिंक्य रहाणे को मैदान से वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। यानी दोनों को आउट कर दिया। इसके अलावा अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शिखर धवन को क्लियर आउट किया। अजिंक्य रहाणे एलबीडब्ल्यू आउट हुए, वही पृथ्वी द्वारा बॉल पकड़ने के कारण आउट हुए। अद्भुत बॉलर बुमराह ने इस मैच में अपनी बोलिंग का बखूबी प्रदर्शन किया। इस मैच में लगातार बुमराह ने 4 विकेट चटकाए। जिसमें शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मार्क्स स्टोइनिस तथा डेनियल सेम्स शामिल है।

Image Source: Tweeted by @mipaltan

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here