इस शुक्रवार अमेरिका में फिर से रिलीज़ हुई बॉलीवुड की ये तीन बड़ी फिल्में, दर्शकों को थिएटर तक लाने के लिए शुरू की पहल

अमेरिका में बॉलीवुड की तीन फिल्में सुपर 30, सिंबा और 'साँड की आँख' एक बार फिर से रिलीज़ कर दी गई है। कई महीनों से बंद पड़े सिनेमाघरों तक दर्शकों को लाने के लिए ये फिल्में रिलीज़ की गई हैं।

0
360

बीते कई महीनों से बंद पड़ी एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। कुछ देशों में फिल्मों की शुटिंग बहाल कर दी गई है और कई जगह सिनेमाघर भी खुलने शुरू हो गए हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड जैसे देशों में सावधानियों के साथ थिएटर खोल दिए गए हैं। थिएटर खुलते ही बॉलीवुड की तीन फिल्में इस शुक्रवार वहाँ के सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दी गई हैं। इन फिल्मों में सिंबा, सुपर 30 और ‘साँड की आँख’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों की रिलीज़ की जानकारी रिलायंस एंटरटेन्मेंट ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा की है।

हालांकि ये फिल्में वर्ल्ड वाइड रिलीज़ के समय पर भी अमेरिका में रिलीज़ हुई थी, लेकिन सिनेमाघरों में लोगों को आकर्षित करने के लिए निर्माताओं ने एक बार फिर इन फिल्मों को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिंबा’ (Simmba) में रणवीर सिंह, सारा अली खान और सोनू सूद मुख्य भुमिका में नज़र आए थे। भारत में यह फिल्म दिसंबर, 2018 में रिलीज़ की गई थी।

ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘सुपर 30’ (Super 30) पिछले साल जुलाई में रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं विकास पहल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘साँड की आँख’ (Saand ki Aankh) में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर लीड रोल में नज़र आई थीं। अमेरिका में सिनेमाघर खुलने के बाद भारत में भी सिनेमाघर मालिक सरकार से थिएटर खोलने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here