फुटबॉल की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी जल्द बार्सिलोना क्लब को अलविदा कहने वाले हैं। ये वही क्लब है जिसके साथ मेसी ने अपना पूरा करियर गुजारा और इस क्लब को एक अलग पहचान दी। आज अगर बार्सिलोना को लोग जानते हैं तो सिर्फ मेसी की वजह से। लेकिन अब मेसी ने बार्सिलोना छोड़ने का फैसला कर लिया है।
🚨 CONFIRMED: The club confirms that it has received a bureaufax from Messi asking to accept the clause which would help him terminate his contract. The club says he had until June 10 to terminate the contract and that it is in the hands of the legal services. @rac1 #FCB ☎️🇦🇷
— Hagrid ✆ (@HagridFCB) August 25, 2020
न्यूज़ एजेंसी AP के मुताबिक मेसी ने बार्सिलोना को अपना फैसला भी सुना दिया है। मेसी ने बार्सिलोना को क्लब छोड़ने को लेकर एक डॉक्यूमेंट भेजा है, जिसमें उन्होंने क्लब छोड़ने की इच्छा जताई हैं। बता दें कि मेसी के बार्सिलोना से अलग होने के कयास पहले ही लगाए जा चुके थे।
हाल ही में हुई चैंपियंस लीग में बार्सिलोना को बायर्न म्यूनिख क्लब के हाथों मिली करारी हार के बाद से ही इस तरह की खबरें सामने आने लगी थी। इस मुकाबले में बार्सिलोना को म्यूनिख के हाथों 8-2 से हार का सामना करना पड़ा था। बार्सिलोना के इतिहास में उनकी ये सबसे बड़ी हार थी। खबरों की माने तो बार्सिलोना छोड़ने के बाद मेसी ‘पैरिस सेंट जर्मेन’ PSG को ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि उनके लिए बार्सिलोना छोड़ना इतना भी आसान नहीं रहने वाला। क्लब उन्हें रोकने के लिए क़ानूनी कदम भी उठाने की कार्यवाही कर सकता है।
Image Source: Instagrammed by @leomessi


