सोनिया गांधी के अध्यक्ष बने रहने पर कुमार विश्वास ने कसा तंज, अपने शायराना अंदाज में ली चुटकी

कल कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में यह तय हुआ कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी बनी रहेंगी। इस पर मशहूर कवि और पूर्व आम आदमी पार्टी नेता कवि कुमार विश्वास ने सोनिया गांधी की चुटकी ली है।

0
650

कल कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें तमाम विवादों के बाद यह तय हो गया कि सोनिया गांधी ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। कांग्रेस की बागडोर फिर घूम-फिर कर गांधी नेहरू परिवार के हाथों में आ गई। अलग-अलग पार्टी के नेताओं ने अलग-अलग अंदाज में कांग्रेस का मजाक उड़ाया। भारत के लोकतंत्र पर सर्वाधिक समय तक राज करने वाली कांग्रेस से विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने कांग्रेस के लोकतंत्र पर कई सवाल पूछ लिए। इसी श्रंखला में डॉक्टर कुमार विश्वास ने अपने अलग अंदाज में कांग्रेस पर तंज कसते हुए ट्विटर पर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा था, “लोकतन्तर ख़तरे में पड़गा! मका भाई पैले तम तो ल्याओ लोकतंतर अपनी पारटी मै (लगता है ये नहीं सुधरेंगे और फिर कहेंगे कि लोकतंत्र खतरे में पड़ गया, पहले अपनी पार्टी में लोकतंत्र को लाएं)।”

इससे पहले डॉ कुमार विश्वास ने प्रशांत भूषण पर भी एक ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “कश्मीर सहित अनेक मुद्दों पर मेरे उनसे गंभीर मतभेद रहे! मैंने कई बार उनके सामने ही उनके पक्ष के विपरीत मत रखा और उन्होंने असहमत होते हुए भी हर बार सुना! साथ काम करने से लेकर आज तक मैं जितना प्रशांत भूषण को जानता हूं वह माफी नहीं मांगेंगे उन्हें पता है! नंद मगध नहीं है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here