हॉकी इंडिया की बड़ी पहल, 61 बेरोजगार साथी खिलाड़ियों को दी जाएगी वित्तीय मदद

हॉकी इंडिया ने कोरोना काल के बीच संकट से जूझ रहे अपने साथी खिलाड़ियों को आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। जिसके तहत 64 खिलाड़ियों तक 10 हजार की आर्थिक मदद पहुंचाई जाएगी।

0
486
सांकेतिक चित्र

हॉकी इंडिया ने कोरोना संकट के बीच आर्थिक संकट से जूझ रहे साथी खिलाड़ियों तक मदद पहुंचाने का ऐलान किया है। हॉकी इंडिया की तरफ से ऐसे खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता दी जाएगी। खुद हॉकी इंडिया ने इस बात की घोषणा की है कि वह 34 महिलाओं सहित कुल 64 खिलाड़ियों को सहायता प्रदान करेगा जिससे उनकी खेल में फिर से वापसी हो सके।

हॉकी इंडिया ने इस पहल की शुरुआत उन खिलाड़ियों के लिए की है जिन्हें कोरोना महामारी के चलते बेरोजगारी और भुखमरी का सामना करना पड़ा है। इस पहल के तहत प्रत्येक खिलाड़ी को 10 हजार तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक हॉकी इंडिया के कार्यवाहक अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कोविड-19 के साथ मौजूदा लड़ाई का उन खिलाड़ियों पर प्रतिकूल असर पड़ा है, जिनके पास नौकरी नहीं है। उनके लिए खेल गतिविधियां शुरू कर पाना मुश्किल है क्योंकि उनका परिवार वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। हॉकी इंडिया उन्हें तुरंत राहत पहुंचाने का तरीका ढूंढ रहा था और हमने फैसला किया है कि इस मुश्किल समय में प्रत्येक खिलाड़ी को 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देंगे। जिसका मतलब होगा कि उनके परिवार पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा क्योंकि वे निकट भविष्य में खेल गतिविधियां फिर शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

Image Source: Wikipedia

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here