धोनी ने 19:29 पर ही क्यों लिया सन्यास? ये हो सकती है वजह

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने सन्यास की घोषणा 19:29 पर की। 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत इसी समय पर टूर्नामेंट से बाहर हुआ था। इस समय पर धोनी के सन्यास के पीछे का कारण यही हो सकता है।

0
484

महेंद्र सिंह धोनी के छक्कों की गूंज मैदान के हर कोने में सुनाई देती थी लेकिन क्रिकेट को अलविदा कहते समय वह चुपचाप सन्यास की घोषणा करके अपने करोड़ो फैंस का दिल तोड़ कर चले गए। धोनी ने शनिवार रात को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की। जिसके साथ ही देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय क्रिकेट के एक और युग की समाप्ति हुई।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की। धोनी ने लिखा, ”इतना प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। 19:29 पर मुझे रिटायर मान लिया जाए।” धोनी ने पोस्ट के कैप्शन में 19:29 डाला था। इस पोस्ट के बाद हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर ये 19:29 है क्या? क्या ये धोनी के लिए कोई खास पल है? या धोनी के लिए ये कोई रिटायरमेन्ट का मुहूर्त था?

19:29, ये टाइम है 19:29 यानि 7 बजकर 29 मिनट। पिछले साल 9 जुलाई 2019 को विश्व कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ठीक 7 बजकर 29 मिनट पर युजवेंद्र चहल का आखिरी विकेट गिरा था। धोनी के 19:29 पर सन्यास की घोषणा के पीछे यही कारण हो सकता है क्योंकि धोनी इसी समय के बाद से कभी मैदान पर बल्लेबाजी करते दिखाई नहीं दिए।

Image Source: Tweeted by @BCCI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here