आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से UAE में होगी। हर किसी को इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार है। पहले आईपीएल 13 की शुरुआत मार्च में होनी थी लेकिन कोरोना के चलते इसे स्थगित करना पड़ गया था। वहीं UAE में होने वाले इस बार के आईपीएल की बात करें तो आईपीएल का नया सीजन हर मायनों में अलग होगा। खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए BCCI गाइडलाइन्स तैयार कर रही है।
अब हाल ही में BCCI ने एक साल के लिए एक और नया नियम बना दिया है जिसके तहत अब सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी को अपने साथ 24 खिलाड़ियों का दल ही UAE लेकर जाना होगा। आइपीएल गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआइ की मीटिंग में ये तय हुआ है कि एक फ्रेंचाइजी यूएई में 24 खिलाड़ियों को साथ ले जा सकती है।
इस खबर ने तीन आईपीएल टीमों को मुश्किल में डाल दिया है। दरअसल पिछले साल आईपीएल 13 को लेकर हुए ऑक्शन के बाद सभी टीमों के पास 24 खिलाड़ियों का दल था लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के पास 25 खिलाड़ी थे। ऐसे में बोर्ड के निर्णय के बाद अब इन तीन टीमों को अपना 1-1 खिलाड़ी ड्रॉप करना होगा जो किसी भी तरह से फ्रेंचाइजी के लिए आसान नहीं रहने वाला।


