62वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए शख्स ने लगा दी 62.4 किलोमीटर की दौड़, वीडियो हुआ वायरल

अपने 62वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए जसमेर सिंह संधू नाम के एक शख्स ने 62.4 किलोमीटर की दौड़ लगा दी। संधू के इस दौड़ की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

0
357

उम्र महज एक नंबर के अलावा कुछ नहीं है, इस कहावत को सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई व्यक्ति साबित कर ही देता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एक शख्स ने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो पोस्ट करने के बाद उन हज़ारों लोगों को प्रेरित किया जो बढ़ती उम्र को बाधा मान कर घरों में कैद होने पर खुद को मजबूर कर देते हैं।

62 साल के जसमेर सिंह संधू या यूं कहें कि फ्लाइंग संधू ने हाल ही में अपने 62वें जन्मदिन को खास तरीके से सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए 62.4 किलोमीटर की दौड़ लगाई और एक नया उदाहरण पेश किया।

संधू ने सोशल मीडिया पर दौड़ने का वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आज मैंने अपने जीवन के 62 साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर 62.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी की है। अभी भी अपनी उम्र से आगे।” संधू को अपनी दौड़ पूरा करने में 7 घंटे 32 मिनट का समय लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here