हाफिज सईद के खिलाफ टेरर फंडिंग के 41 केस दर्ज,मिली 15 साल की सजा

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद है। हाफिज सईद के खिलाफ पाकिस्तान में टेरर फंडिंग के मामले में 41 केस दर्ज है। हाफिज सईद संयुक्त राष्ट्र से घोषित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी है, उसके चार साथियों को भी सजा सुनाई गई है।

0
328

अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने हाफिज सईद को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया हुआ है। टेरर फंडिंग मामले में फाइनेंशियल टास्क फोर्स ने पाकिस्तान पर पूरा दबाव बनाया हुआ है। साथ ही भारत की सीमा पर हो रही आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए भी कहा है।

अदालत ने सईद के साले अब्दुल रहमान मक्की को भी छह महीने की सजा सुनाई है। सजा की सुनवाई के लिए सईद और उसके साथियों को कड़ी सुरक्षा में लाया गया था और मीडिया पर पाबंदी थी। वहीं जेयूडी नेताओं पर पाकिस्तान की विभिन्न अदालतों में 41 केस है। इनमें से 28 में फैसला हो गया है। हाफिज सईद के नेतृत्व जेयूडी लश्कर-ए-तैयबा का फ्रंटल संगठन है, इसी संगठन ने मुंबई में आंतकी हमला किया था, जिसमें 166 लोगों की मौत हो गई थी।

अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने हाफिज सईद को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया हुआ है। टेरर फंडिंग मामले में फाइनेंशियल टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान पर पूरा दबाव बनाया हुआ है। साथ ही भारत की सीमा पर हो रही आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए भी कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here