बीते शुक्रवार देर रात मुंबई में ज़ी सिने अवार्ड्स का आयोजन किया गया। इस बार का यह समारोह कुछ अलग था क्योंकि कोरोनावायरस के चलते इस इवेंट में आम लोगों को एंट्री नहीं दी गई थी। आम जनता इस अवार्ड समारोह का मजा 28 मार्च को ज़ी टीवी और ज़ी सिनेमा चैनल पर देखकर ले सकती है। हालांकि इसके बावजूद यह समारोह पूरी धूमधाम के साथ आयोजित किया गया और फिल्मी सितारों ने भी इस इवेंट को अच्छी तरह से एन्जॉय किया था।
#ChintuTyagi ne jitaya👨🏻
Best Actor in a Comic Role 🙏🏻🏆 #ZeeCineAwards2020
“Pati ka role kyun karna hai? Muchhon wala character kyun karna hai? Weight kyun badhana hai?”
Isiliye doston, isiliye!! ❤️🔥 pic.twitter.com/bqqIk7eWZQ— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) March 14, 2020
ज़ी सिने अवार्ड्स समारोह में भी फिल्म गली बॉय का जलवा बरकरार रहा है। फिल्म को कुल तीन कैटेगरी में अवार्ड मिला है। रणवीर सिंह को उनकी शानदार परफोर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर मेल का पुरस्कार दिया गया है। वहीं बेस्ट ऑनस्क्रीन पेयर और सॉन्ग ऑफ द ईयर का खिताब भी गली बॉय के खाते में ही गया है। फिल्म बदला के लिए तापसी पन्नू को बेस्ट एक्टर फीमेल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इस समारोह को कार्तिक आर्यन, अपारशक्ति खुराना और राजकुमार राव ने होस्ट किया था। अन्य पुरस्कारों की बात करे तो कार्तिक आर्यन को बेस्ट कॉमिक एक्टर मेल का अवार्ड मिला है। वहीं बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल का पुरस्कार गली बॉय के एमसी शेर यानी सिद्धांत चतुर्वेदी को मिला है। कई बॉलीवुड स्टार्स ने इस समारोह की तस्वीरे अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा की हैं।



