योगी ने पत्रकारों को दी सौगात, पत्रकारों को मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, कोरोना से मौत पर 10 लाख की सहायता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रतिवर्ष 5 लाख का बीमा देने का निर्णय किया है। इसके अलावा यदि किसी प्रकार की मृत्यु कोरोना से हो जाती है तो उसके परिजनों को सरकार 10लाख रुपए देगी।

0
371

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार अपने कार्यों से जनता का दिल जीतती जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रतिवर्ष 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कबर दिया जाएगा इसके अलावा कोरोनावायरस संक्रमण से किसी पत्रकार की मृत्यु होने पर उसके परिजन को 10 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणाएं राजधानी में नवनिर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर भवन के उद्घाटन के दौरान की।

उन्होंने कहा, ” सूचना विभाग शासन और प्रशासन के कार्यों को मीडिया तक पहुंचाने के लिए एक सेतु का कार्य करता है। किसी भी सरकार के कार्यों का आम जनमानस तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय होता है। शासन का काम योजनाओं को बनाना होता है और प्रशासन उसे विभिन्न माध्यमों से जंतर तक पहुंचाता है लेकिन जनता शासन और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण क्षेत्रों के रूप में मीडिया की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। “

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के सम्मान और महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपने प्रशासन को निर्देश दिए हैं। कि किसी भी महिला के साथ दुष्कर्म या अत्याचार करने वाले अपराधी का पोस्टर चौराहों पर लगाया जाए। जिससे उत्तर प्रदेश में कोई भी व्यक्ति महिलाओं पर अत्याचार या उन पर बुरी नजर डालने से पहले सौ बार सोचे। वास्तव में वर्तमान में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है चाहे कोरोना को प्रदेश में फैलने से रोकना हो, चाहे मुफ्त राशन बांटने की योजना हो, चाहे केंद्र की योजनाओं को प्रदेश में तेजी के साथ लागू करना हो, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इन सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here