क्या पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को मिलेगा भारत रत्न, जानिए क्यों नरसिम्हा राव को अपना बनाने की सभी पार्टियों में लगी होड़

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को अपना बनाने की अब सभी पार्टियों में होड़ लग गई है। चंद्रशेखर राव ने कहा है कि नरसिम्हा राव को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। हम केंद्र सरकार से उन्हें भारत रत्न देने की मांग करेंगे।

0
680

भारत में प्रतीकों और प्रतिमाओं की मूर्ति सदैव से चली आ रही है। अब अचानक कांग्रेस में उपेक्षित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को अपना बनाने के लिए सभी पार्टियां आगे कदम बढ़ा रही हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा है कि नरसिम्हा राव को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने केंद्र सरकार से नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई है।

मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने नरसिम्हा राव के जन्म शताब्दी समारोह की तैयारियों को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नरसिम्हा राव देश में आर्थिक सुधारों के जनक थे। उन्होंने पहली बार भारत की बंद अर्थव्यवस्था को बाहर की दुनिया के लिए खोला, लेकिन उन्हें उन्हीं की पार्टी ने भुला दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अगले सत्र में एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिलाने की मांग की जाएगी।

मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने कहा कि तेलंगाना सरकार केंद्र से संसद में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की तस्वीर लगाने और हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय का नाम नरसिम्हा राव के नाम पर रखने का अनुरोध भी करेगी। इस विश्वविद्यालय की स्थापना नरसिम्हा राव ने ही की थी।

Image Attribution : Dh ronak / CC BY-SA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here