बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की नई फिल्म खुदा हाफिज 15 अगस्त यानी शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, उनके साथ इस फिल्म में अभिनेत्री शिवालिका रॉय भी नजर आएंगी। विद्युत की नई फिल्म खुदा हाफिज एक्शन और सस्पेंस वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था। लॉकडाउन की वजह से विद्युत की फिल्म थियेटर में रिलीज नहीं हो पाएगी।
विद्युत ने अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए ट्विटर पर एक ट्वीट करके सोनू सूद से कहा था कि मैंने सुना है कि आप बिछड़े हुए को मिलवाते हो, आप मुझे मेरी नरगिस से मिलवा दो विद्युत के ट्वीट के बाद सोनू ने अजय देवगन को ट्वीट करके कहा कि नरगिस को वह ढूँढे लेकिन बाद में सोनू सूद और अजय देवगन ने नरगिस को ढूंढने की जिम्मेदारी विद्युत को ही दे दी।
विद्युत की फिल्म एक ऐसे जोड़े की कहानी है जो एक दूसरे से अलग हो जाते हैं और फिल्म में नरगिस का रोल शिवालिका रॉय प्ले कर रही हैं। विद्युत की अगली फिल्म यारा है जो 2020 मेें ही रिलीज होगी।
अपनी आने वाली फ़िल्म के साथ-साथ विद्युत ने डेली बॉलीवुड वर्कर्स की जो मदद की है उस बात की भी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल विद्युत को जब पता चला कि कोरोना वायरस की वजह से फिल्म और टीवी की शूटिंग बंद होने से काफी डेली वर्कर्स को दिक्कतें हो रही हैं तो, विद्युत ने बॉलीवुड और टीवी के स्टंट आर्टिस्टों की मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाया है।
विद्युत ने स्टंट आर्टिस्ट एसोसिएशन को डोनेशन के साथ-साथ एक चिट्ठी भी लिखी है जिसमें उन्होंने लिखा है था कि कोविड-19 की वजह से कई कलाकारों को दिक्कतें हो रही हैं और हमें उन्हें हर संभव मदद करनी चाहिए। विद्युत से पहले कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर और ऐक्टर सोनू सूद भी आर्टिस्टों की आर्थिक मदद के लिए हाथ बढ़ा चुके हैं। कैटरीना ने कुछ दिन पहले ही 100 बैकग्राउंड डांसर्स की मदद करने के लिए उनके अकाउंट में पैसे डाले थे।



