सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ये दो ऐसे नाम है जो लगातार किसी न किसी बात के कारण खबरों में रहते हैं। ये दोनों काफी ज्यादा देखे जाने वाले शो बिगब़ॉस का हिस्सा रह चुके हैं। जब से सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बिगबॉस में नजर आये हैं तभी से दोनों के फैन्स की संख्या बढ़ती जा रही है। औऱ इनके फैन्स इनकी हर छोटी बड़ी बात पर नजर रख रहें हैं। दोनों लोगों की नजदीकियाँ किसी से भी छिपी नहीं हैं। हालाकिं सिद्धार्थ शुक्ला ने कई बार ये बात कही है कि वे दोनों रिलेशनसिप में नहीं हैं।
उनका कहना है कि वे दोनों केवल अच्छे मित्र हैं औऱ कुछ नहीं। हाल ही में ये खबरें भी सामने आ रही थी कि शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला का ब्रेकअप हो गया है। सिद्धार्थ शुक्ला ने ऐसी खबरें फैलाने वाले लोगों पर तंज भी कसा है और इस मामले पर उन्होंने अपना पक्ष भी रखा है। सिद्धार्थ ने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन फैंस यही अंदाज़ा लगा रहे हैं सिद्धार्थ ने ब्रेकअप की खबरों पर ही जवाब दिया है। एक्टर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कुछ न्यूज आर्टिकल्स पढ़े…इतना कह सकता हूं कि वो काफी मज़ाकिया हैं। भाई आई बॉल्स ही चाहिए तो कुछ पॉजिटिव लिख लो.. इतनी निगेटिविटी कहां से लाते हो… आप मेरे बारे में मुझसे बेहतर कैसे जान पाएंगे.. इतना कहूंगा कि भगवान आपका सबका भला करे।’
Being reading a few newz articles …. Least said they are hilarious….. bhayi eye balls he Chahiyea tho kuch positive likh lo ….itni negativity kaha se latte ho…How do you’ll manage to know more about me better than me… least I can say .. may God bless you all 😊
— Sidharth Shukla (@sidharth_shukla) July 8, 2021
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज पहली बार बिग बॉस 13 के सीजन में नजर आए थे। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। इसी दोस्ती के कारण शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला को पसंद करने लगी थीं। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला ने हमेशा यह बात कही है कि वह शहनाज को केवल अपना दोस्त मानते हैं। कई बार यह देखा गया है कि शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला के लिए काफी पजेसिव रहती हैं क्योंकि सिद्धार्थ शुक्ला के प्रति उनके मन में प्यार की भावनाएं हैं। वे नहीं चाहती कि सिद्धार्थ किसी से भी बात करें।



