एग्जाम कराने के लिए केंद्र के निर्देशों का पालन करेगी यूपी सरकार, B.Ed परीक्षा का दिया उदाहरण

एक तरफ देश में JEE और NEET एग्जाम कराने को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों में विवाद चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार इन परीक्षाओं को कराने के लिए तैयार है।

0
362

पूरे देश में इस समय JEE और NEET की परीक्षाओं को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। आज इस मामले के लिए 6 राज्य सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि हालात को देखते हुए इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया जाए। तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि प्रदेश में कुछ परीक्षाओं को आयोजित किया गया है। लेकिन इन परीक्षाओं से कोई खतरे की स्थिति देखने को नहीं मिली। सरकार ने कहा कि 5 लाख लोगों की B.Ed परीक्षा कराने से खतरे की स्थिति नहीं हुई, ऐसे में यह परीक्षा भी कराई जा सकती है।

शुक्रवार को प्रदेश की कोरोना स्थिति को जारी करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा, “प्रदेश सरकार ने दो बड़ी परीक्षाएं कराई हैं। 9 अगस्त को B.Ed की परीक्षा कराई गई थी। इसके अलावा स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में भी किसी प्रकार की कोई संक्रमण की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। ऐसा इसलिए संभव हुआ क्योंकि इन सभी परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया गया था।”

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि JEE और NEET के संबंध में जो भी निर्देश केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाएंगे, उनका पालन उत्तर प्रदेश सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here