भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार अपने वोटर्स को लुभाने के लिए विभिन्न राज्यों में नई नई योजनाएं शुरू कर रही है। आज भारत के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड पहुंचे और यहां पर घसियारी योजना का शुभारंभ किया। आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से पार्टी महिलाओं के कल्याण के लिए अपना कदम बढ़ाना चाहती है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पशुपालकों के लिए चारा एक बड़ी समस्या रही है। इस योजना के तहत पशुपालकों को घर पर ही पैकेट बंद चारा उपलब्ध करवाए जाने से लोगों की बहुत बड़ी समस्या हल हो जाएगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कुल वोटरों में करीब 50 फीसदी महिला वोटर्स हैं। ऐसे मे यदि महिलाएं भारतीय जनता पार्टी के इस कार्य ख़ुश होतीं हैं तो आने वाला चुनाव भाजपा के लिए शुभकारी हो सकता है।
योजना से सबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
आपको बता दें उत्तराखंड में 70 फीसदी से अधिक आबादी की आजीविका कृषि एवं पशुपालन है। जिसमे पशुपालन का अधिकतर काम महिलाएं ही संभालती हैं। एक अध्ययन के अनुसार चारा काटने के लिए महिलाओं को आठ से 10 घण्टे पैदल चलना पड़ता है। जिससे उनके स्वास्थ में काफ़ी प्रभाव पड़ता है। इस योजना से पहाड़ी क्षेत्र में महिलाओं को घर बैठे पैकेट मे चारा उपलब्ध होगा। जिससे उन्हें इसके लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ऐसा माना जाता है कि पशुओं को पौष्टिक चारा मिलने से दूध उत्पादन 15 से 20 फीसदी बढ़ जाता है। ज़ब दुग्ध उत्पादन ज्यादा होगा तो खुद व खुद प्रदेश की आर्थिक स्थिति मे अच्छा सुधार होगा। इस योजना के तहत मक्का का साइलेज बनाया जाएगा। बता दें कि साइलेज की किट 25 किलो की होगी, जो लोगों को महज 50 रुपए में मिलेगी।