आज है पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन, जानिए उनके जीवन से जुड़ी हुई खास बातें

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह का जन्मदिन है। जो 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।

0
410

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन है जो 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। डॉ मनमोहन सिंह को कांग्रेस का एक बड़ा नेता माना जाता है। यदि आर्थिक सुधारों की बात करें तो इसकी नींव मनमोहन सिंह ने रखी थी। मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अध्ययन किया और उसके बाद ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। बाद में उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय के साथ-साथ दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाया।

डॉ. मनमोहन सिंह ने यूपीए द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को हराया और उसके बाद उन्हें 2004 से 2014 के बीच भारत का 13 वां प्रधानमंत्री बनाया गया। उन्होंने 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में काम किया। मनमोहन सिंह ने 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में भी काम किया। मनमोहन सिंह ने 1972 से 1976 के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार सहित कई प्रमुख पदों पर भी कार्य किया। जबकि उन्होंने 1985 से 1987 तक योजना आयोग के प्रमुख के रूप में काम किया।

डॉ. मनमोहन सिंह को मिले कई पुरस्कारों और सम्मानों में से सबसे प्रमुख सम्मान हैं- भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण (1987) भारतीय विज्ञान कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार (1995), वर्ष के वित्तमंत्री के लिए एशिया मनी अवॉर्ड (1993 और 1994), वर्ष के वित्तमंत्री के लिए यूरो मनी अवॉर्ड (1993), कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (1956) का एडम स्मिथ पुरस्कार, कैम्ब्रिज के सेंट जॉन्स कॉलेज में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए राइट पुरस्कार (1955)। डॉ. सिंह को जापानी निहोन किजई शिम्बुन एवं अन्य संघों द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें कैंब्रिज एवं ऑक्सफोर्ड तथा अन्य कई विश्वविद्यालयों द्वारा मानद उपाधियां प्रदान की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here