बिगबॉस के एक्स कंटेस्टेंट और छोटे पर्दे के मशहूर प्रॉड्यूसर विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने कबूल किया है कि वे बाइसेक्सुअल (Bisexual) हैं। उन्होंने हाल ही में ट्वीटर पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी साझा की है, साथ ही उन्होंने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी वीडियो भी शेयर की है। पूरे विश्व में जून महीने को LGBTQ समुदाय के सम्मान में प्राइड महीने (Pride Month) के रूप में मनाया जाता है। इसी का असर है कि अब इस समुदाय के लोग खुलकर अपनी सच्चाई कबूल कर रहे हैं।
Hi Just wanted to let you know a tiny detail about me. I fall in love with the human regardless of their gender. There r more like me. With #Pride I am Bisexual #VikasGupta PS No more being blackmailed or bullied #priyanksharma #ParthSamthaan ThankU for forcing me to come out 😊 pic.twitter.com/0N403EDukp
— Vikas Guppta (@lostboy54) June 20, 2020
और पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता बिगबॉस सीजन 13 का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिले इतने लाख रुपए
विकास गुप्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं आप सभी को अपने बारे में एक छोटी सी बात बताना चाहता हूँ। मुझे इंसानों से प्यार हो जाता है फिर चाहे वे किसी भी लिंग (Gender) के क्यों ना हो। मैं गर्व के साथ कबूल करता हूँ की मैं बाइसेक्सुअल (Bisexual) हूँ। अब कोई मुझे ब्लैकमेल या परेशान नहीं करेगा। मेरे ऊपर ये सच कबूल करने का दबाव बनाने के लिए प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) और पार्थ समथान (Parth Samthan) तुम्हारा धन्यवाद।”
विकास गुप्ता के इस ट्वीट से साफ जाहिर है वे पिछले काफी दिनों से परेशान चल रहे थे, साथ ही प्रियांक और पार्थ द्वारा उन्हें ब्लैकमेल भी किया जा रहा था। विकास गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मैं जैसा भी हूँ, मुझे उसमें कोई शर्म नहीं है। भगवान ने ही मुझे ऐसा बनाया है।” गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि आपको यदि अंदर ही अंदर कोई बात परेशान कर रही है तो खुलकर बात करने से वह समस्या दूर की जा सकती है।
Image Source: Tweeted by @lostboy54



