सोनाक्षी सिन्हा के पोस्ट पर यूज़र ने की थी अभद्र टिप्पणी, साइबर सेल ने किया गिरफ्तार

शशिकांत गुलाब जाधव नाम के एक शख्स ने सोनाक्षी सिन्हा के एक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अभिनेत्री ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई थी, जिसके बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

0
1161

सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल और उन्हें ट्रोल करना एक आम बात है। लेकिन आने वाले दिनों में किसी भी व्यक्ति के प्रति अभद्र भाषा या आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना भारी पड़ सकता है। साइबर क्राइम सेल और आईटी अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। हाल ही में साइबर क्राइम ब्राँच ने एक 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के एक पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी की थी।

View this post on Instagram

This culture of cyber bullying has gone on for way too long and people of all genders are subjected to and sadly even indulge in harassment.. Ps: like i said in the episode COMMENTS ARE NOW OPEN. Tell us your experiences and if this series has helped you or someone you know in anyway. Reach out, speak up… and for the trolls – if you want to be turned into an example – please drop us a loving comment too, i dare you 😊 Lekin, #AbBas ✋ Watch the next episode of #FullStopToCyberBullying as we discuss legal aspects of cyber bullying with Adv Vaishali Bhagwat, @dhruvshah96, and @anurag_mazumdar @abhishek.mazumdaar of @thelogicalindian . . @missionjoshofficial @mansidhanak @vinavb @unicefindia @studiounees @aasthakhandpur

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा ने महिला सुरक्षा और महिलाओं के साथ होन वाले उत्पीड़न संबंधित एक वीडियो पोस्ट की थी। एक यूज़र ने उनकी इस वीडियो पर अभद्र कमेंट किया, साथ ही अन्य कई फिल्मी स्टार्स के बारे में भी आपत्तिजनक बातें लिखी। सोनाक्षी ने 7 अगस्त को साइबर क्राइम में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद साइबर सेल ने कमेंट करने वाले व्यक्ति का आईपी एड्रेस के जरिए उसे महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले से गिरफ्तार कर लिया है। उस शख्स का नाम शशिकांत गुलाब जाधव है और उसकी उम्र 26 है।

साइबर क्राइम सेल ने शशिकांत पर आईपीसी की धारा 294 और 354 (डी) के तहत उसपर कार्रवाई शुरू कर दी है। शशिकांत को अगले शुक्रवार अदालत में भी पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवु में नेपोटिज़्म को लेकर एक बहस शुरू हो गई है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। सोनाक्षी ने इन्हीं ट्रोल्स से परेशान होकर पिछले दिनों अपना ट्वीटर अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया था।

Image Attribution: Bollywood Hungama / CC BY

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here