जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जीवनी से खबर आ रही है कि एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों तथा बाम संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन एवं स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के बीच झड़प हुई है। और इस जगत में लगभग 12 छात्र घायल हुए हैं तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। छात्रसंघ के सदस्यों ने यूनीवार्ता को बताया है कि झड़प में गंभीर रूप से घायल लोगों का नयी दिल्ली स्थित एम्स में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में अब पुलिस औपचारिक शिकायत दर्ज कर जांच कर रही है। इस मामले पर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह घटना रविवार को करीब 10:00 बजे विश्वविद्यालय के छात्र कार्यालय में हुई है। दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के सदस्यों पर हिंसा प्रारंभ करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
वामदलों पर पहले भी लगे हैं गंभीर आरोप
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पहली बार मारपीट की कोई घटना हुई है। इससे पहले भी 6 नवंबर 2020 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया था कि वाम दल के सदस्यों ने उनके सदस्यों के साथ मारपीट की है। इस मामले पर कई छात्र मीडिया के सामने रूबरू हुए। एक छात्र ने कहा कि लड़ाई विंटर सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर थी। छात्र के मुताबिक, पीस मार्च के बहाने 700 लोग (लेफ्ट संगठनों के) एकत्रित हो गए थे और उन्होंने ही सर्वर रूम को नुकसान पहुंचाया ताकि रजिस्ट्रेशन बाधित हो जाए।