सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 लगभग साल भर होने को है लेकिन आज भी वो अपने फैन्स के दिलो पर राज कर रहे हैं। जहां एक तरह दिल्ली एम्स ने उनकी मौत को खुदकुशी करार दे चुकी है। वहीं दूसरी तरफ इसकी गुत्थी को सुलझाने के लिए सीबीआई अभी भी जांच में जुटी हुई है कि वाकई सुशांत ने खुदकुशी की थी या उनकी हत्या की गई है। लेकिन उनके फैन्स इसे हत्या मानते है और इसी क्रम में सुशांत के फैन्स ने विकिपीडिया के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चलाया। मुंबई पुलिस के अनुसार विकिपीडिया ने लिख रखा है कि सुशांत सिंह ने पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या की। उनके फैंस का कहना है कि विकिपीडिया पर दिया गया डिस्क्रिप्शन अभी अधूरा है क्योंकि अभी पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
सामने आए विकिपीडिया फाउंडर जिमी वेल्स
Dear fans of Sushant Singh Rajput,
Wikipedia is based on reliable sources, not twitter campaigns.https://t.co/S4D9wPyvHehttps://t.co/9jfOd5jpTu
Discuss with me here:https://t.co/YKexRFcv9A
— Jimmy Wales (@jimmy_wales) May 20, 2021
इतने सरे फैंस की नाराजगी देखते हुए जिमी वेल्स ने सामने आकर सफाई दी। उन्होंने आपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा, “सुशांत सिंह राजपूत के प्रिय फैंस विकिपीडिया विश्वसनीय सूत्रों पर आधारित है। टि्वटर ट्रेंड्स पर बेस्ट नहीं। जवाब देते हुए जिमी वेल्स ने यह भी लिखा कि हमेशा की तरह सूत्र आर्टिकल के साथ लिंक है। मैं फिर दोहराता हूं कि ट्विटर कैंपेन आगे बढ़ाना सही तरीका नहीं है। ज्यादा जानने और मददगार तरीके से हिस्सा लेने के लिए मेरे द्वारा दी गई लिंक का इस्तेमाल करें।”
तो उनके ट्वीट का रिप्लाई देते हुए उनके फैन्स ने लिखा कि “क्या आप उन विश्वसनीय सूत्रों को मेंशन कर सकते हैं? हालांकि उनके इस जवाब से उनके फैन्स संतुष्ट नहीं दिखे।
पिछले वर्ष 14 जून को हुआ था सुशांत सिंह राजपूत का निधन
वह मुंबई स्थित अपने ही घर में मृत मिले थे। जिसे मुंबई पुलिस ने आत्महत्या का मामला बताया था और फिर डेढ़ महीने बाद उनके पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराई थी। केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने और ₹15 करोड़ रुपए की हेराफेरी के लिए केस दर्ज कराया था।



