सोनू सूद ने लिया नया जिम्मा, एग्जाम देने वाले बच्चों को पहुंचाएंगे उनके एग्जाम सेंटर

अब सोनू सूद लोगों को नौकरी और घर दिलाने के अलावा JEE और NEET का एग्जाम देने वाले बच्चों को उनके एग्जाम सेंटर पहुंचाएंगे।

0
447

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना वायरस और लॉकडाउन की शुरुआत से ही लोगों की काफी मदद कर रहे हैं और उनकी दुआएं भी ले रहे हैं। पहले सोनू लोगों को नौकरी और घर दिला रहे थे लेकिन अब उन्होंने इसके साथ ही एक और जिम्मा अपने सर पर ले लिया है। सोनू ने इस बार देश में होने वाले JEE और NEET एग्जाम के स्टूडेंट्स को उनके एग्जाम सेंटर पर पहुंचाने का जिम्मा लिया है।

View this post on Instagram

I AM THERE WITH YOU ❣️🙏 #NEET #JEE

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on

दरअसल भारत में सितंबर में JEE और NEET एग्जाम होने वाले हैं। सोनू सूद ने कुछ दिन पहले ट्विटर पर ट्वीट करके भारत सरकार से दरख्वास्त की थी की JEE और NEET के एग्जाम करोना काल और बिहार और असम जैसे राज्यों में बाढ़ के हालात देखते हुए, अभी इस परीक्षा को रद्द कर दें लेकिन सरकार ने JEE और NEET के एग्जाम को रद ना करने का फैसला लिया है।

View this post on Instagram

🔛

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on

सरकार के इस फैसले के बाद सोनू सूद ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा हुआ है कि मैं आपके साथ खड़ा हूं, आप कहीं पर भी फंसे हुए हों, मुझे बताइए मैं आपको एग्जाम सेंटर पर पहुचाऊंगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि संसाधन के कमी की वजह से कोई भी बच्चा अपना एग्जाम नहीं छोड़ सकता। सोनू के इस पोस्ट को लोगों ने काफी शेयर किया और उनकी काफी तारीफ भी हो रही है। सोनू शुरुआत से ही लोगों की मदद करते आ रहे हैं।

Image Source : Instagrammed by @sonu_sood 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here