KRK और Salman के लड़ाई में सिंगर मीका ने मारी एंट्री, KRK को कहा – झापड़ मांरूगा!

अभिनेता सलमान खान की मूवी 'राधे' की रिव्यू देकर चर्चा में आए अभिनेता और फिल्म क्रिटिक्स कमाल राशिद खान लगाता सलमान पर सोशल मीडिया के जरिए कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में सलमान को कई बार खुली चुनौती दे दी है।

0
504

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मूवी ‘राधे’ की रिव्यू देकर चर्चा में आए अभिनेता और फिल्म क्रिटिक्स कमाल राशिद खान लगाता सलमान पर सोशल मीडिया के जरिए कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में सलमान को कई बार खुली चुनौती दे दी है। अभी हाल ही में सलमान की लीगल टीम की ओर से KRK के ऊपर मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था, क्योंकि KRK ने ना सिर्फ सलमान की मूवी का रिव्यू दिया था। बल्कि उनके बीइंग ह्यूमन ट्रस्ट और उनके कई संस्थाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी वजह से सलमान ने उनके ऊपर FIR दर्ज करवाई थी, लेकिन अब KRK जहां पहले सलमान से माफी मांग रहे थे। वहीं अब उन पर लगातार हमला बोल रहे हैं।

वही इसी लड़ाई-झगड़े में गायक मीका सिंह ने भी एंट्री ले ली है। दरअसल मीका सिंह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह कह रहे हैं,’ मेरे बारे में कुछ भी कभी भी गलत बोलेगा, तो मामला वहीं नहीं रुकने वाला है, मैं सलमान भाई नहीं हूं, यार! आप फिल्म के बारे में बोलो, पर्सनल अटैक क्यों कर रहे हैं? सलमान भाई ने केस किया था, मैं तो सीधे झापड़ मरूंगा। वो मेरे घर के बगल में ही रहता है।’ वही मीका के अनुसार वह जल्द एक गाना लाने वाले हैं, जिस पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि ‘KRK गधा है।’

हम आपको बता दें अपने इस नए गाने के बारे में बात करते हुए मीका ने कहा कि,’ वह लोकप्रियता चाहते हैं और मैं उन्हें सुपर पॉपुलर बनाने वाला हूं। मैं अपने गाने के जरिए उन्हें करारा जवाब देने जा रहा हूं। गाने का शीर्षक ‘केआरके कुत्ता’ है। संगीत तोशी सबरी कर रहे हैं। इस गाने से वो रातों रात पॉपुलर होगा।’ खबरों के अनुसार मीका सिंह ने यह बयान सलमान के सपोर्ट में दिया है, लेकिन एक तरह से उनका यह बयान खुद के ऊपर KRK द्वारा किए गए टिप्पणी पर भी था। दरअसल केआरके ने बीते दिन अपने एक बयान में कहा था कि वह जल्द एक ऐसे सिंगर के गाने के बारे में रिव्यु लाएंगे, जो नाक से गाना गाता है। फिलहाल सलमान, KRK और मीका के बीच में चल रही कोल्ड वॉर ने बॉलीवुड में एक नई खबर को हवा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here