शिवराज सिंह चौहान ने किया नवनिर्मित अस्पताल का लोकार्पण, 237 करोड़ रूपये में बनकर तैयार हुआ कोविड हॉस्पिटल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 अगस्त 2020 को इंदौर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण किया। ZEE की रिपोर्ट के अनुसार इसे बनाने में 237 करोड रुपए खर्च हुए हैं।

0
583

देश में राम मंदिर भूमि पूजन के बाद एक विषय बहुत चर्चा में आया कि देश में मंदिर नहीं बल्कि अस्पताल बनने चाहिए। लेकिन अगर हम इस बात की सच्चाई पर जाए तो देश में केवल राम मंदिर निर्माण पर निशाना साधने वाली विरोधी यह भूल जाते हैं कि भाजपा सरकार जिन-जिन राज्यों में है उन राज्यों में दोगुनी गति के साथ कोविड हॉस्पिटल तैयार हो रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में एक कोविड हॉस्पिटल का लोकार्पण किया था तो आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण किया। इस हॉस्पिटल को बनाने में 237 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं और यह हॉस्पिटल 402 बेड का है।

इस लोकार्पण कार्यक्रम की कुछ फोटो को शेयर करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “इंदौर में नवनिर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का आज लोकार्पण कर विचार साझा किया। आज का दिन इंदौर के लिए ऐतिहासिक दिन है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में इंदौर को सौगात मिली है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सब कोविड-19 के विरुद्ध खड़े हुए और जल्दी सभी व्यवस्थाएं कर इसको नियंत्रित करने में सफल हुए।”

Image Source : Tweeted by @OfficeOfSSC

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here