फिल्म ‘कबीर सिंह’ के दो साल पूरे होने पर शाहिद का खुलासा, जानिए किसकी सलाह पर साइन की थी फिल्म?

शाहिद कपूर और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की सफल फिल्म 'कबीर सिंह' के रिलीज को 2 साल पूरे हो चुके हैं। बता दें साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। इसके साथ ही ये फिल्म शाहिद और कियारा आडवाणी के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है।

0
726

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की सफल फिल्म ‘कबीर सिंह’ के रिलीज को 2 साल पूरे हो चुके हैं। बता दें साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। इसके साथ ही ये फिल्म शाहिद और कियारा आडवाणी के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई। फिल्म में काम करने वाले शाहिद और कियारा के ऐक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई थी। इसी बीच अभिनेता शाहिद कपूर फैंस के सवालों के जवाब देने के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे, जहां उन्होंने ‘कबीर सिंह’ के सेट से जुड़ी कई बातें फैंस के साथ शेयर की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लाइव के दौरान शाहिद ने अपने सभी फैंस का शुक्रिया करते हुए कहा, ‘सबसे ज्यादा बिखरे और टूटे हुए कैरेक्टर को मेरी सबसे सफल फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद।’ वही लाइव सेशन के दौरान जब एक फैन ने शाहिद से पूछा कि फिल्म’ कबीर सिंह’ में निभाए गए उनके किरदार के बारे में पत्नी मीरा क्या सोचती हैं? तो इस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा,’ वो काफी सपोर्टिव हैं, बल्कि उन्होंने ही मुझे यह रोल करने के लिए प्रेरित किया था। वह चाहती थी कि मैं इस किरदार को बड़े पर्दे पर जरूर पेश करूं।’

हम आपको बता दें लाइव सेशन के दौरान जब शाहिद से फिल्म की शूटिंग के दौरान सबसे यादगार लम्हों के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने बताया कि वह पूरे क्रू के साथ शिमला में शूटिंग कर रहे थें, लेकिन अधिक बर्फबारी के कारण शूटिंग रद्द करनी पड़ी, जिसके बाद सभी क्रू मेंबर्स एक दूसरे के ऊपर बर्फ फेंकने लगे, लेकिन कियारा अपना लुक खराब नहीं करना चाहती थी। इसलिए वह वैनिटी में जाकर छुप गई। परंतु पूरे क्रू मेंबर्स ने कियारा की वैनिटी वैन में जाकर उनका लुक बिगाड़ दिया था। बता दें जहां अभिनेता ने फिल्म ‘कबीर सिंह’ के 2 साल पूरे होने पर अपनी खुशी जताई हैं। वहीं कियारा आडवाणी ने भी कहा कि यह उनकी करियर की अभी तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्म हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here