बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और एक्टर जॉन अब्राहम की लव स्टोरी साल 2010 तक बॉलीवुड मैगजीन में छपा करती थी। यह सितारे एक दूसरे के साथ 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। मीडिया वाले यहां तक कहते थे कि दोनों एक दूसरे से शादी करने वाले है, लेकिन साल 2011 में अचानक इस कपल ने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया, जिसके बाद यही चर्चा होने लगी कि क्या हुआ ऐसा, जो इस पावर कपल ने अपना रिश्ता ही तोड़ दिया।
खबरों के अनुसार फिल्म जिस्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा और जॉन एक दूसरे के करीब आए थे। य़ह कपल हर पार्टी में साथ नजर आता था। वहीं दूसरी ओर यह कपल अपने करियर में भी सफलता से आगे बढ़ रहा था, लेकिन साल 2011 में इनके ब्रेकअप के बाद हर तरह की खबरें उड़ाई गई। वही एक बात जो निकल कर सामने आई वह यह थी कि इन दोनों के बीच में कड़वाहट साल 2007 से ही आना शुरू हो गया था। फिर भी यह दोनों एक दूसरे के साथ थे।
दरअसल बॉलीवुड गलियारों की खबरों की मानें तो साल 2007 में बिपाशा एक इंटरनेशनल इवेंट के लिए विदेश गई थी। वहीं पर उनकी मुलाकात सुप्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से हुई थी। इन दोनों सितारों की किस लेते हुए तस्वीर इंटरनेट पर जब वायरल हुई तो जॉन अब्राहम को यह सब देखकर काफी गुस्सा आया था। परंतु वह बिपाशा से काफी प्यार करते थे। इसलिए वह चुप रह गए। लेकिन यही बात दोनों के बीच में कड़वाहट की वजह बनी और साल 2011 में दोनों सितारे एक दूसरे से अलग हो गए।
हम आपको बता दें बिपाशा और रोनाल्डो के बीच आखिर क्या रिश्ता था। यह बात आज तक सामने नहीं आई, लेकिन कहते हैं विदेश में जब बिपाशा रोनाल्डो से मिली थी। उस दौरान वहां पर पार्टी हो रही थी और दोनों के बीच में काफी अच्छे रिश्ते भी बन गए थे। इसी वजह से जॉन और बिपाशा का ब्रेकअप हो गया। बहरहाल बिपाशा करण सिंह ग्रोवर के साथ खुश हैं। वहीं जॉन अब्राहम ने भी प्रिया रुंचाल के साथ शादी करके अपनी जिंदगी बसा ली है।



